फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu Kashmir Monsoon: प्रदेश में अमरनाथ यात्रा के साथ ही मानसून देगा दस्तक, 30 जून से प्रदेश में मौसम बदलेगा करवट

Mon, 27 Jun 2022 01:32 PM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू

सार

जम्मू-कश्मीर में तीस जून को मानसून पहुंच सकता है। इसी दौरान श्री अमरनाथ यात्रा भी शुरू हो रही है। ऐसे में यात्रियों को खुशहाल मौसम का आनंद लेने को मिल सकता है। वहीं, बारिश के बाद सड़क व अन्य सुविधाओं को बनाए रखना प्रदेश सरकार के लिए बड़ी चुनौती बनेगा।
विज्ञापन
Kashmir Weather - फोटो : बासित जरगर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मानसून से पहले जम्मू समेत कई जिलों में प्रचंड गर्मी पसीने छुड़ा रही है। जम्मू में सोमवार को सीजन के पहले दिन भारी उमस का अहसास हुआ। हर कोई पसीने से तरबतर रहा। चिलचिलाती धूप में इंसानों के साथ जीवजंतु भी परेशान रहे। जम्मू के साथ कश्मीर भी तप रहा है।

विज्ञापन


यहां कई जिलों में दिन का तापमान सामान्य से 4 डिग्री तक चढ़कर 33 डिग्री पहुंच गया है। मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर के अनुसार 30 जून और एक जुलाई को जम्मू और कश्मीर के कुछ हिस्सों में बारिश हो सकती है। जम्मू में सोमवार सुबह से ही गर्मी ने अपना रंग दिखाना शुरू कर दिया था।

गर्मी से अधिक उमस ने परेशान किया। सीजन में पहले दिन उमस से हर कोई बेहाल रहा। तपिश और उमस का बाजार पर भी असर दिखा। दिन के समय खरीदारों की रौनक कम रही। जम्मू में आद्रता का प्रतिशत (उमस) 56 रहा, जबकि दिन का पारा सामान्य से थोड़ा चढ़कर 39.0 और बीती रात का न्यूनतम तापमान 28.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन


बनिहाल में दिन का पारा 30.0, बटोत में 28.3, कटड़ा में 35.6 और भद्रवाह में 33.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। राजधानी श्रीनगर समेत कश्मीर के कई जिलों में तपिश बढ़ी है।

श्रीनगर में दिन का तापमान सामान्य से 2.1 डिग्री चढ़कर 32.7, पहलगाम में 27.6 और गुलमर्ग में 22.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। लेह में दिन का तापमान 29.0 और कारगिल में 30.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें