जम्मू शहर में सोमवार सुबह से ही सूर्य की तेज किरणें प्रचंड गर्मी की एहसास करवा रही हैं। तेज धूप से हर कोई बचते हुए नजर आया। मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश में एक या दो स्थानों पर हल्की बारिश और गरज के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है।
जम्मू-कश्मीर में सोमवार को तेज धूप ने तापमान में बढ़ोतरी कर दी है। मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश में एक या दो स्थानों पर हल्की बारिश और गरज के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है। पिछले 24 घंटों के दौरान साफ आसमान के साथ मौसम शुष्क बना रहा।
विज्ञापन
मौसम विभाग के एक अधिकारी ने कहा, 'अगले 24 घंटों के दौरान जम्मू-कश्मीर में एक या दो स्थानों पर हल्की बारिश / गरज के साथ मुख्य रूप से शुष्क मौसम की संभावना है।'
इससे पहले रविवार को पुंछ और राजोरी जिले को कश्मीर से जोड़ने वाली मुगलरोड भारी भूस्खलन से बंद हो गया। देर शाम सुरनकोट के डोगरेयां क्षेत्र में भूस्खलन से दोनों तरफ सैकड़ों वाहन फंस गए। सेना और पुलिस ने रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर 250 लोगों को पैदल ही भूस्खलन क्षेत्र पार करवाया।
विज्ञापन
अंधेरा होने की वजह से मुगलरोड से मलबा नहीं हटाया जा सका था। वाहन रोड पर ही खड़े रहे। इस बीच कश्मीर से पुंछ-राजोरी की तरफ आने वाले वाहनों के लिए पुलिस बल तैनात कर दिए गए हैं। सुरनकोट पुलिस थाना प्रभारी नियाज अहमद ने बताया कि रविवार मौसम पूरी तरह से साफ रहा। मलबे हटाने का काम जारी है।