बनिहाल में अधिकतम तापमान 31.6, बटोत में 28.3, कटड़ा में 31.4 और भद्रवाह में 34.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। कश्मीर में दिनभर मौसम साफ रहने से गर्मी का अहसास बढ़ा है। श्रीनगर में दिन का पारा सामान्य से 3.0 डिग्री चढ़कर 33.0 और न्यूनतम तापमान 18.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पहलगाम में अधिकतम तापमान 28.3 और न्यूनतम 15.8 तथा गुलमर्ग में अधिकतम तापमान 23.0 और न्यूनतम 12.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। लेह में न्यूनतम तापमान 13.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
बीते चौबीस घंटों में कई जिलों में हुई बारिश
बीते चौबीस घंटों में उधमपुर में 30.5 मिलीमीटर, कठुआ में 35 मिलीमीटर, कटड़ा में 28.1 मिलीमीटर और जम्मू में 11.8 मिलीमीटर बारिश हुई है। मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर के निदेशक डाॅ. मुख्तियार अहमद के अनुसार, आगामी दिनों में मानसून की सक्रियता बढ़ेगी।