आयुष मंत्रालय ने बीते 100 दिनों में बुजुर्गों की स्वास्थ्य संबंधी जरूरतों को पूरा करने के लिए देश भर में 14,692 आयुष शिविर आयोजित किए। इन शिविरों में आयुर्वेद, योग, यूनानी और होम्योपैथी के उपयोग के बारे में बताया गया।
आयुष मंत्रालय ने आईआईएससी बैंगलोर, आईआईटी दिल्ली, टीएमसी मुंबई और जेएनयू नई दिल्ली जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों के साथ साझेदारी में छह नए उत्कृष्टता केंद्र भी स्थापित किए हैं। इन केंद्रों को 52.47 करोड़ रुपये की फंडिंग दी गई है, जो अत्याधुनिक पारंपरिक चिकित्सा अनुसंधान, शिक्षण और स्वास्थ्य सेवा नवाचार पर ध्यान केंद्रित करेंगे।
प्रेस कांफ्रेंस दौरान प्रभारी अनुसंधान अधिकारी डॉ. गोपेश कुमार शर्मा, अनुसंधान अधिकारी डॉ. हरबंस सिंह, अनुसंधान अधिकारी तलत अंजुम, अनुसंधान अधिकारी डॉ. पूनम मोहोड़, समाजसेवी और पत्रकार जुगल किशोर गुप्ता उपस्थित रहे।