फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर : पुलवामा में आतंकवादियों ने किया सुरक्षा बलों की टीम पर हमला, सर्च ऑपरेशन जारी 

Mon, 14 Sep 2020 05:58 AM IST
Mohit Mudgal पीटीआई, जम्मू
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

दक्षिणी कश्मीर के पुलवामा जिले में आतंकियों ने रविवार की शाम सुरक्षा बलों की पेट्रोलिंग पार्टी पर ग्रेनेड हमला किया। हालांकि, इसमें किसी प्रकार के नुकसान की खबर नहीं है। बताते हैं कि पारिगाम में सेना की राष्ट्रीय राइफल्स की टीम पर आतंकियों ने ग्रेनेड दागे। इस दौरान सुरक्षा बलों ने जवाबी कार्रवाई की तो आतंकी मौके से भाग निकले। बाद में पूरे इलाके को घेरकर तलाशी अभियान चलाया गया। हालांकि, आतंकियों को कोई सुराग नहीं निकल सका।

विज्ञापन


एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि शाम 5.45 बजे आतंकवादियों ने पुलवामा के परिगाम में सेना की राष्ट्रीय राइफल्स की एक पार्टी पर गोलीबारी की। उन्होंने बताया कि सेना ने भी जवाबी कार्रवाई की, लेकिन आतंकी फरार होने में कामयाब रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें