फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू कश्मीर: एलजी ने कहा- रिवर फ्रंट सुनिश्चित करेगा शहरी बुनियादी ढांचे की स्थिरता, व्यवसाय भी बढ़ेगा

Sun, 12 Mar 2023 10:45 AM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू

सार

उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने तवी रिवर फ्रंट प्रोजेक्ट की प्रगति का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि तवी रिवर फ्रंट शहरी बुनियादी ढांचे की स्थिरता और व्यापार के अवसरों को सुनिश्चित करेगा।
विज्ञापन
LG Manoj Sinha - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

तवी रिवर फ्रंट शहरी बुनियादी ढांचे की स्थिरता सुनिश्चित करेगा। परियोजना का काम पूरा हो जाने पर व्यावसायिक अवसर प्रदान होंगे और सामाजिक उत्थान में मदद मिलेगी। सामाजिक बुनियादी ढांचे और मनोरंजन सुविधाओं के साथ लोगों के जीवन स्तर में बदलाव लाएगा। यह बातें उप राज्यपाल मनोज सिन्हा ने जम्मू में जारी तीन प्रमुख परियोजनाओं के निरीक्षण के दौरान कहीं। 

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि जम्मूवासियों की आकांक्षाएं जल्द पूरी होंगी। परियोजनाओं से जम्मू में पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा और पर्यटक गतिविधियों लोगों की आय में वृद्धि होगी। इस दौरान उन्होंने श्री वेंकटेश्वर स्वामी मंदिर और तवी रिवर फ्रंट परियोजना के निर्माण कार्य की समीक्षा भी की। साथ ही अधिकारियों को परियोजनाओं को तय समय में पूरा करने के निर्देश दिए।

वेंकटेश्वर स्वामी मंदिर के निर्माण स्थल पर उप राज्यपाल ने मंदिर के अधिकारियों के साथ बातचीत की और उन्हें एक साथ गुरुकुल और स्वास्थ्य केंद्र का निर्माण शुरू करने के निर्देश दिए। बाद में उपराज्यपाल ने तवी रिवरफ्रंट परियोजना स्थल का भी निरीक्षण किया। 
विज्ञापन


इसमें कटाव, बाढ़ के प्रभाव को कम करने और शहर के सतत विकास के लिए सामाजिक-सांस्कृतिक सुविधाएं प्रदान के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि तवी रिवर फ्रंट शहरी बुनियादी ढांचे की स्थिरता सुनिश्चित करेगा। इस मौके पर आयुक्त राहुल यादव ने परियोजना के चल रहे कार्यों पर एक विस्तृत प्रस्तुति दी। उप राज्यपाल ने कहा कि परियोजनाओं का कार्य संतोषजनक रूप से जारी है। इस मौके पर जल शक्ति विभाग के प्रधान सचिव शालीन काबरा, प्रधान सचिव डाॅ. मनदीप कुमार भंडारी, मंडलायुक्त रमेश कुमार आदि मौजूद रहे।

लोगों का हित सर्वोच्च प्राथमिकता

परियोजनाओं के निर्माण कार्य के दौरान उन्होंने संपत्ति कर पर कहा कि लोगों का हित हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। बातचीत के लिए प्रशासन के दरवाजे खुले हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें