फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

J&K: अलगाववादी नेता गिलानी का सहयोगी रहा ओजीडब्ल्यू गिरफ्तार, युवाओं को बना रहा था आतंकी

Tue, 18 Dec 2018 12:37 AM IST
गौरव द्विवेदी न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
गिरफ्तार आतंकी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
जम्मू-कश्मीर में किश्तवाड़ पुलिस ने तहरीक-ए-हुर्रियत के नेता और अलगाववादी नेता सैयद अली शाह गिलानी के सहयोगी को सोमवार को गिरफ्तार किया है। वह युवाओं को आतंकवाद में शामिल होने और उन्हें कट्टरपंथ की ओर धकेलने में शामिल था। आतंकवाद से जुड़े एक मामले में भी उसकी तलाश थी। आतंकियों से उसके घनिष्ठ संबंध थे। पुलिस पूछताछ कर पूरे नेटवर्क को खंगालने में जुटी हुई है। 
विज्ञापन


गिरफ्तार ओजीडब्ल्यू नूर मोहम्मद मलिक उर्फ फैयाज मलिक निवासी फिक्सु ठाठरी (डोडा) तहरीक-ए-हुर्रियत डोडा का नेता है। वह कश्मीर में 2002 से 2013 तक सैयद अली शाह गिलानी का सहयोगी भी रहा है। हाल ही में यूपी में पकड़े गए आतंकवादी कमर-उज-जमा और स्थानीय सक्रिय आतंकवादी उसामा बिन-जावेद के साथ इसके घनिष्ठ संबंध थे। उसामा किश्तवाड़ के दच्छन क्षेत्र से है। दोनों को पूर्व में ओजीडब्ल्यू नूर मोहम्मद असम भी लेकर गया था। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार ओजीडब्ल्यू ठाठरी में एक स्कूल भी चला रहा है। 

एसएसपी राजिंदर कुमार गुप्ता ने बताया कि सोमवार को उसे स्थानीय कोर्ट से पांच दिन के लिए रिमांड पर लिया है। आरोपी को कश्मीर में कई बार देश विरोधी गतिविधियों के चलते गिरफ्तार किया जा चुका है। उससे कई मामलों में पूछताछ चल रही है। कितने लोगों को उसने कट्टरपंथ की ओर धकेला है, इसकी जांच चल रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें