फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

J&K: सिख विरोधी दंगों के मामले में बोले पूर्व सीएम उमर अब्दुल्ला, देर से ही सही पर मिला न्याय

Mon, 17 Dec 2018 09:23 PM IST
Pranjal Dixit न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
उमर अब्दुल्ला - फोटो : फाइल
विज्ञापन
जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने सोमवार को कहा कि 1984 के सिख विरोधी दंगों के पीड़ितों को न्याय भले ही देर से मिला, लेकिन मिला।    
विज्ञापन


सिख दंगों से जुड़े एक मामले में कांग्रेस नेता सज्जन कुमार समेत छह लोगों को दिल्ली उच्च न्यायालय द्वारा दोषी ठहराए जाने के बाद अब्दुल्ला ने ट्वीट किया, “न्याय में देरी हुई लेकिन न्याय मिला।”    

ये दंगे प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के सिख अंगरक्षकों द्वारा 31 अक्टूबर, 1984 को उनकी हत्या किए जाने के बाद हुए थे जिनमें हजारों सिख मारे गए थे। अदालत ने इस मामले में कांग्रेस के पूर्व पार्षद बलवान खोखर, नौसेना के सेवानिवृत अधिकारी कैप्टन भागमल, गिरधारी लाल, पूर्व विधायक महेंद्र यादव एवं कृष्ण खोखर को दोषी ठहराए जाने के फैसले को भी बरकरार रखा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अदालत ने कहा कि कुमार की उम्रकैद की सजा ताउम्र चलेगी और वह 31 दिसंबर तक आत्मसमर्पण करें। साथ ही अदालत ने कुमार से दिल्ली नहीं छोड़ने को भी कहा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें