फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किश्तवाड़ हत्याकांड: परिहार बंधुओं की हत्या का मामला, एनआईए टीम ने लिया घटनास्थल का जायजा

Mon, 03 Dec 2018 09:51 PM IST
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
Anil Parihar - फोटो : फाइल
विज्ञापन
जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ में परिहार बंधुओं की हत्या का मामला सुलझाने एनआईए की टीम आईजी विप्लव कुमार के नेतृत्व में किश्तवाड़ पहुंची। दोपहर बाद उन्होंने घटना स्थल का जायजा लिया। साथ ही मौके का नक्शा भी तैयार किया। शोक संतप्त परिवार से मिलकर सांत्वना भी जताई। इस दौरान पुलिस के उधमपुर-कठुआ-डोडा रेंज के डीआईजी बीएस टुटी व एसएसपी राजेंद्र कुमार, एएसपी प्रभीत सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन

 
जिस समय घटनास्थल का जायजा लेने जेएंडके पुलिस व एनआईए की टीम पहुंची, उस समय पूरी गली को आम लोगों व वाहनों के लिए बंद कर दिया गया था। एनआईए टीम को इस मामले को सौंपे जाने और घटनास्थल पर जाने से एक बार फिर से लोगों को लगने लगा है कि अब शायद हत्यारों को जरूर पकड़ा जाएगा। दोनों संप्रदायों व सभी सियासी पार्टियों की मांग है कि हत्यारों को ढूंढ निकाला जाए, ताकि शहर में शांति, अमन व भाईचारा कायम रहे।

गौरतलब है कि एक नवंबर की देर शाम भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश सचिव अनिल परिहार व उनके बड़े भाई अजीत परिहार की दुकान से घर जाते समय टप्पल गली में निर्मम हत्या कर दी गई थी। एक माह से अधिक का समय होने के बावजूद न जिला पुलिस हत्यारों को पकड़ पाई न ही सिट ने मामला सुलझाया। अब सभी की नजरें एनआईए की कार्रवाई पर टिकी हैं।   
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें