फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर: दिव्यांग छात्रों के लिए छात्रवृत्ति योजना, राज्यपाल ने घोषणा की

Mon, 03 Dec 2018 09:35 PM IST
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
राज्यपाल सत्यपाल मलिक - फोटो : फाइल
विज्ञापन
जम्मू-कश्मीर में दिव्यांग छात्रों के सशक्तिकरण के लिए एक महत्वपूर्ण पहल में राज्यपाल सत्यपाल मलिक ने दिव्यांग (विशेष) विद्यार्थियों के लिए जम्मू कश्मीर सरकार छात्रवृत्ति योजना शुरू करने की की घोषणा की है।
विज्ञापन


इसके तहत 1 लाख रुपये की छात्रवृत्ति हर वर्ष एक मेधावी दिव्यांग छात्र व छात्रा को प्रदान की जाएगी। यहां सोमवार को दिव्यांग अंतरराष्ट्रीय दिवस पर हुए एक कार्यक्रम में राज्यपाल ने दिव्यांग विद्यार्थियों की प्रशंसा की। 

दिव्यांग विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति का मुख्य उद्देश्य उन्हें अध्ययन करने के लिए प्रोत्साहित करना और उन्हें तकनीकी/ पेशेवर/ व्यावसायिक प्रशिक्षण हासिल करवाना है। इससे वे सम्मानित जीवन अर्जित करने और समाज के उपयोगी सदस्य बनने में सक्षम होंगे।
विज्ञापन


जभवन प्रवक्ता ने कहा दिव्यांग छात्रों को अपने सपने को साकार करने के लिए विभिन्न प्रकार के समर्थन की आवश्यकता है। राज्यपाल द्वारा घोषित छात्रवृत्ति योजना राज्य के विशेष रूप से विकसित छात्रों की मदद करने के लिए एक लंबा सफर तय करेगी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें