फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कठुआ: सरकारी जमीन पर ढांचा हटाने गई पुलिस टीम पर हमला, डीएसपी सहित आधा दर्जन पुलिसकर्मी घायल

Sat, 29 Jun 2024 12:13 PM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाल नेटवर्क, कठुआ

सार

कठुआ की तहसील नगरी से सटे कल्याणपुर पदरी में शनिवार सुबह पुलिस और प्रशासन की टीम सरकारी जमीन पर हो रहे अवैध निर्माण को हटाने के लिए गई। इस दौरान पुलिस पर कुछ लोगों ने हमला कर दिया।
विज्ञापन
मौके पर तैनात पुलिस - फोटो : अनिल कुमार
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जम्मू संभाग के जिला कठुआ में सरकारी जमीन पर ढांचा हटाने गई पुलिस की टीम पर हमला हो गया। जिला कठुआ की तहसील नगरी से सटे कल्याणपुर पदरी में शनिवार सुबह पुलिस और प्रशासन की टीम सरकारी जमीन पर हो रहे अवैध निर्माण को हटाने के लिए गई। इस दौरान पुलिस पर समुदाय विशेष के लोगों ने हमला कर दिया। इससे डीएसपी हेडक्वार्टर सहित आधा दर्जन पुलिसकर्मी घायल हो गए। कुछ और लोगों को भी चोटें आई हैं।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

घायल पुलिसकर्मी उपचार कराते हुए - फोटो : अनिल कुमार
बताया जा रहा है कि पुलिस ने स्थिति को नियंत्रण में करने के लिए हवाई फायर भी किए। इसके बाद घायल लोगों को इलाज के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका उपचार चल रहा है। इस घटना से क्षेत्र में स्थिति तनावपूर्ण हो गई है। इसे देखते हुए पुलिस और प्रशासन के उच्च अधिकारी मौके पर पहुंचे। वह घटना पर नजर बनाए हुए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें