जम्मू-कश्मीर लोक सेवा आयोग (जेकेपीएससी) ने केएएस मुख्य परीक्षा 2016 के परिणाम मंगलवार को घोषित किए। नियंत्रक परीक्षाएं, जेकेपीएससी खालिद मजीद के अनुसार 6427 उम्मीदवार परीक्षा में शामिल हुए थे। इसमें से 963 उम्मीदवार पर्सनालिटी टेस्ट/ साक्षात्कार के लिए उत्तीर्ण हुए हैं।
पर्सनेलिटी टेस्ट/ साक्षात्कार 20 दिसंबर से शुरू होगा। इस संबंध में विस्तृत कार्यक्रम जल्द ही आयोग द्वारा जारी किया जाएगा। परीक्षा 2 जुलाई से 8 अगस्त तक आयोजित की गई थी और परिणाम 4 महीने की रिकॉर्ड अवधि के भीतर घोषित किया गया है जो जम्मू-कश्मीर लोक सेवा आयोग के इतिहास में उपलब्धि है।