फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

J&K: कठुआ में पशुतस्करी के मामले में एक हिरासत में, स्थिति सामान्य, बाजार खुले, हुआ था बवाल

Tue, 04 Dec 2018 10:42 PM IST
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल
विज्ञापन
जम्मू कश्मीर में कठुआ जिले के हीरानगर में सोमवार को पशु तस्करों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर हुए बवाल के दूसरे दिन मंगलवार को शांति रही। बाजार शांति पूर्ण तरीके से खुले। हालांकि प्रशासन सतर्क था। हर आने जाने वाले पर निगाह रखी जा रही थी। इसबीच पुलिस को आरोपियों की गिरफ्तारी में कोई सफलता नहीं मिली है। हालांकि पुलिस ने एक व्यक्ति को हिरासत में लिया है। उससे पूछताछ की जा रही है। 
विज्ञापन


मालूम हो कि सोमवार को पथवाल गांव के लोगों ने पशु तस्करों को पकड़ने की मांग को लेकर हाईवे जाम कर काफी हंगामा किया था। एक ट्रक को भी आग के हवाले कर दिया था। भीड़ को काबू करने के लिए पुलिस को लाठीचार्ज करने के साथ आंसू गैस के गोले भी दागने पड़े थे। जिसमें स्थानीय सरपंच सहित तीन लोग घायल भी हुए थे। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को आश्वासन दिया था कि दो दिन के भीतर आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा। 

हीरानगर, थाना प्रभारी अरविंद ने बताया कि अभी तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है। एक व्यक्ति को हिरासत में लिया है। उससे पूछताछ जारी है। उम्मीद है कि इससे मिलने वाली जानकारी मददगार होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें