फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर: केएएस मुख्य परीक्षा के नतीजे घोषित, लिखित परीक्षा में 963 उम्मीदवार उत्तीर्ण

Tue, 04 Dec 2018 10:50 PM IST
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल
विज्ञापन
जम्मू-कश्मीर लोक सेवा आयोग (जेकेपीएससी) ने केएएस मुख्य परीक्षा 2016 के परिणाम मंगलवार को घोषित किए। नियंत्रक परीक्षाएं, जेकेपीएससी खालिद मजीद के अनुसार 6427 उम्मीदवार परीक्षा में शामिल हुए थे। इसमें से 963 उम्मीदवार पर्सनालिटी टेस्ट/ साक्षात्कार के लिए उत्तीर्ण हुए हैं। 
विज्ञापन


पर्सनेलिटी टेस्ट/ साक्षात्कार 20 दिसंबर से शुरू होगा। इस संबंध में विस्तृत कार्यक्रम जल्द ही आयोग द्वारा जारी किया जाएगा। परीक्षा 2 जुलाई से 8 अगस्त तक आयोजित की गई थी और परिणाम 4 महीने की रिकॉर्ड अवधि के भीतर घोषित किया गया है जो जम्मू-कश्मीर लोक सेवा आयोग के इतिहास में उपलब्धि है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें