फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu Kashmir Job: पंचायत सचिव के 1395 पदों पर होगी भर्ती, 6 जून से कर सकेंगे आवेदन

Fri, 27 May 2022 02:36 PM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू

सार

पंचायत सचिव के पदों पर होने वाली भर्ती जिला कैडर पर होगी। इसमें सबसे ज्यादा पद बारामुला और कुपवाड़ा में 122-122 हैं। वहीं अनंतनाग में 120, कठुआ में 102 और राजोरी में 118 पद हैं।
विज्ञापन
Job Tips - फोटो : Istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ग्रामीण विकास और पंचायती राज विभाग में पंचायत सचिव के 1395 पदों पर भर्ती होगी। इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया छह जून से शुरू होकर छह जुलाई तक चलेगी। इन पदों के लिए शैक्षिक योग्यता स्नातक है। जम्मू-कश्मीर सेवा चयन बोर्ड (जेकेएसएसबी) ने गुरुवार को इसकी अधिसूचना जारी की है। जेकेएसएसबी इन पदों के लिए होने वाली लिखित परीक्षा के लिए पाठ्यक्रम जल्द जारी करेगा।

विज्ञापन


पंचायत सचिव के पदों पर होने वाली भर्ती जिला कैडर पर होगी। सबसे ज्यादा पद बारामुला और कुपवाड़ा में 122-122 हैं। वहीं अनंतनाग में 120, कठुआ में 102 और राजोरी में 118 पद हैं। वहीं पुंछ जिले में 98, रामबन में 62, किश्तवाड़ में 43, डोडा में 69, रियासी में 58, उधमपुर में 95, सांबा में 34, जम्मू में 53, बडगाम में 96, गांदरबल में 33, बांदीपोरा में 30, शोपियां में 38, पुलवामा में 80, कुलगाम में 42 पद हैं।

इन पदों पर उम्मीदवारों का चयन जेकेएसएसबी द्वारा आयोजित की जाने वाली लिखित भर्ती परीक्षा में हासिल मेरिट के आधार पर होगा। यह पद लेवल दो के हैं, जिसमें वेतन 19900 से 63200 तक है। यह पद ग्रामीण विकास और पंचायती राज विभाग जम्मू और श्रीनगर में भरे जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

सामान्य वर्ग के लिए 697 पद
1395 पदों में सामान्य श्रेणी में 697, एससी में 118, एसटी में 138, ओएसी में 54, एएलसी में 54, आरबीए में 145, पीएसपी में 57 और ईडब्ल्यूएस में 132 पद रखे हैं।

आवेदन शुल्क में बढ़ोतरी से उम्मीदवार परेशान  
जम्मू-कश्मीर सेवा चयन बोर्ड (जेकेएसएसबी) की ओर से अधिसूचित होने वाले पदों पर लगातार आवेदन शुल्क में बढ़ोतरी की जा रही है। पहले 350 रुपये ऑनलाइन आवेदन का शुल्क रहता था, लेकिन अब शुल्क को बढ़ाकर 500 रुपये किया गया। ग्रामीण विकास और पंचायती राज विभाग में अधिसूचित पदों के ऑनलाइन आवेदन शुल्क को 500 रुपये सामान्य वर्ग जबकि आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों के लिए 400 रुपये आवदेन शुल्क निर्धारित किया है।

जेकेएसएसबी लगातार ऑनलाइन आवेदन शुल्क में बढ़ोतरी कर रहा है। बेरोजगार युवाओं के लिए आवेदन करना भी मुश्किल हो गया है। युवाओं का कहना कि बोर्ड लगातार आवेदन शुल्क में बढ़ोतरी कर रहा है, बावजूद इसके परीक्षा प्रक्रिया पूरी करने में लंबा समय लगा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें