प्रशासन से कॉलोनी बसाने और सुरक्षा की मांग
कश्मीरी पंडितों ने मौके पर पहुंचे डीसी शोपियां मोहम्मद शाहिद सलीम डार के सामने अपनी मांगों को रखा। डीसी से मंदिर के जीर्णोद्धार के साथ ही उनके घरों की रखरखाव, उनके लिए कॉलोनी बसाने और सुरक्षा उपलब्ध कराने की मांग की। डीसी ने आश्वासन दिया कि इसमें उनकी हर मदद की जाएगी। साथ ही कहा कि यह दिन शांति और समृद्धि के युग का प्रतीक है।
डीसी ने पंडितों के घरों और जमीन का किया दौरा
डीसी ने कश्मीरी पंडितों के साथ बातचीत की। उनके सामुदायिक हॉल या यात्रा भवन की स्थापना की मांगों सहित उनके कल्याण संबंधी मुद्दों को सुना। गांव में कश्मीरी पंडितों के खाली पड़े घरों और आसपास की जमीनों का भी दौरा किया। डीसी के साथ एडीसी डॉ. जाकिर हुसैन फैज, एसडीएम निसार अहमद वानी, डीआईओ शौकत हुसैन सहित अन्य अधिकारी भी मौजूद थे।
मुस्लिम समुदाय ने किया स्वागत, कहा-उम्मीद है सभी हिंदू भाई गांव लौटेंगे
वर्षों बाद गांव आए कश्मीरी पंडितों का गांव के मुस्लिम भाईचारे ने मिलकर स्वागत किया। उनके प्रति सम्मान दिखाया और भोजन की व्यवस्था की। एक स्थानीय निवासी मुस्लिम भाई ने कहा, 'कश्मीरी पंडितों के जाने से हमारे दिलों में खालीपन आ गया था। हमारा बचपन उनके साथ रंगीन यादों से भरा है। उनके पलायन ने हमारे जीवन में अंधेरा ला दिया था। अब उम्मीद करते हैं कि सभी विस्थापित पंडित परिवार वापस अपने गांव लौटेंगे। भाईचारे को फिर स्थापित करेंगे।