फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu Kashmir: रामबन में आतंकी ठिकाने का भंडाफोड़, हथियार और गोला-बारूद बरामद

Wed, 05 Apr 2023 04:10 PM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू

सार

रामबन में आतंकवादी ठिकाने का भंडाफोड़ हुआ है। पुलिस और सुरक्षाबलों के संयुक्त तलाशी अभियान के दौरान हथियार और गोला-बारूद बरामद किया गया।
विज्ञापन
Ramban - फोटो : सेना पीआरओ
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जम्मू संभाग के जिला रामबन में आतंकवादी ठिकाने का भंडाफोड़ हुआ है। जिले के जमालवां वन क्षेत्र में पुलिस और सुरक्षाबलों के संयुक्त तलाशी अभियान के दौरान हथियार और गोला-बारूद बरामद किया गया।

विज्ञापन


रामबन पुलिस मुख्यालय के उपाधीक्षक प्रदीप कुमार ने बताया कि रामबन के जमालवां जंगल में मंगलवार शाम सेना और पुलिस के संयुक्त तलाशी अभियान के दौरान ठिकाने का पता चला। इस दौरान मौके से 52 एमएम के मोर्टार बम के अलावा, चार डेटोनेटर, कॉर्डटेक्स वायर (डेटोनेटिंग कॉर्ड), एके राइफल की पांच मैगजीन, दो पिस्टल मैगजीन, एलएमजी गोला बारूद बेल्ट बॉक्स, 292 राउंड और कई अन्य संबंधित सामान बरामद किया गया है।

उन्होंने बताया कि जब्त की गई हथियार सामग्री में जंग लग चुका है। इससे पता चलता है कि यह ठिकाना पुराना है। रामबन में आतंक का ग्राफ लगातार गिर रहा है। पिछले साल अगस्त में गूल में एक पुलिस चौकी के बाहर ग्रेनेड हमले का जिक्र करते हुए अधिकारी ने कहा कि यह जिले में आतंकवाद से जुड़ी आखिरी घटना थी। उन्होंने कहा कि विश्वसनीय सूचना और पुलिस तथा सुरक्षा बलों के जनपहुंच कार्यक्रम के परिणाम के आधार पर तलाशी अभियान चलाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- जम्मू कश्मीर: बारामुला में दो आतंकी पुलिस की हिरासत से फरार, शराब की दुकान पर ग्रेनेड हमले के हैं आरोपी
 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें