राज्यपाल बोले अमरनाथ यात्रा में फंसे यात्रियों को तत्काल मिले राहत
- फोटो : फाइल
नुनवान और बालटाल आधार शिविरों में स्थिति का जायजा लेने के बाद राज्यपाल एनएन वोहरा ने फंसे यात्रियों को उचित सुविधाएं मुहैया करवाने के निर्देश दिए हैं। विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक में राज्यपाल ने जीएम, बीएसएनएल को विभिन्न यात्रा शिविरों में दूरसंचार की गुणवत्ता को बहाल करने और सुधार के लिए बैंड विड्थ को बढ़ाने के निर्देश दिए।
उन्होंने संचार सेवा की शीघ्र बहाली सुनिश्चित करने के लिए मंडलायुक्त को बीएसएनएल के साथ संपर्क रखने को कहा। हिंदुस्तान पेट्रोलियम एविएशन के प्रतिनिधि को आईएएफ चोपर्स के लिए रिजीलिंग सुविधाएं प्रदान करने का निर्देश दिए गए। अध्यक्ष जम्मू-कश्मीर बैंक को पंचतरणी में माइक्रो एटीएम स्थापित करने और शनिवार सुबह फंसे हुए यात्रियों को नकद उपलब्ध कराने को कहा गया। इसी तरह विकास आयुक्त आर एंडबी, श्रीनगर और मुख्य अभियंता बीआरओ को संसाधनों को पुल करके रेल पाटरी और बारीमार्ग के बीच प्रभावित ट्रैक हिस्सों में गिरते पत्थरों से सुरक्षा प्रदान करने के लिए तत्काल उपाय शुरू करने का निर्देश दिया गया।
आईजीपी कश्मीर को तीर्थयात्रियों की सुरक्षा के लिए नामित स्थानों पर पर्याप्त पुलिस बल स्थापित करने का निर्देश दिया गया। निदेशक सीएपीडी ने राज्यपाल को आश्वासन दिया कि सभी यात्रा शिविरों में राशन पर्याप्त रूप से भंडार किया गया है। इस बीच राज्यपाल ने बेस कैंप बालटाल में रिवर्स वेंडिंग मशीन का उद्घाटन किया। जिला प्रशासन गांदरबल और सोनामर्ग डेवलपमेंट अथारिटी की ओर से बालटाल व सोनामर्ग में कोका कोला कंपनी के साथ सीएसआर में मशीनें स्थापित की गई हैं।