फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भ्रष्टाचार के लंबित मामलों पर नाराज हुए राज्यपाल

Fri, 02 Oct 2015 09:19 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, श्रीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
वर्षों से भ्रष्टाचार संबंधी मामलों पर सरकार की ओर से कोई कार्रवाई नहीं किए जाने के चलते राज्यपाल ने नाराजगी जताई है। राजभवन के प्रवक्ता की ओर से दी गई जानकारी में बताया गया है कि राज्यपाल ने रियासत सरकार को अगले वर्ष मार्च तक सभी विभागों के पास लंबित पड़े भ्रष्टाचार के मामलों को निपटाने के लिए कहा है।
विज्ञापन


राजभवन के प्रवक्ता के मुताबिक चीफ विजिलेंस कमिश्नर (सीवीसी) कुलदीप खुड्डा की ओर से राज्यपाल को हाल ही में सौंपी गई रिपोर्ट में कहा गया है कि विभिन्न सरकारी मुलाजिमों के खिलाफ बड़ी संख्या में भ्रष्टाचार के मामले वर्षों से लंबित पड़े हैं।

कमीशन की ओर से इस संबंध में सरकारी विभागों को मामले सौंपे भी गए हैं, पर उन पर कोई कार्रवाई नहीं की गई है। साथ ही रिपोर्ट में कहा गया है कि कार्रवाई नहीं करने के कारण भी नहीं बताए गए हैं।
विज्ञापन


राजभवन की ओर से सरकार को सभी मामले अगले वर्ष मार्च के अंत तक निपटाने के लिए कहा गया है और साथ ही इन मामलों पर की जाने वाली कार्रवाई की मासिक रिपोर्ट सौंपने के लिए भी कहा गया है।

उल्लेखनीय है कि बीते माह मुख्य सतर्कता आयुक्त (सीवीसी) ने राज्यपाल से मुलाकात कर उन्हें सतर्कता आयोग के काम की जानकारी दी थी और साथ ही विभिन्न सरकारी विभागों में लंबित पड़े भ्रष्टाचार के मामलों की रिपोर्ट भी सौंपी थी। 
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें