फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

J&K: राज्य विधानसभा का विशेष सत्र 17 जून से, पारित होगा जीएसटी विधेयक

Wed, 07 Jun 2017 10:00 PM IST
amarujala.com- Written by: श्रेयांश त्रिपाठी
विज्ञापन
मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती - फोटो : AMAR UJALA
विज्ञापन
जम्मू कश्मीर विधानसभा का विशेष सत्र 17 जून से श्रीनगर में होगा। इस विशेष सत्र में जीएसटी विधेयक को चर्चा के बाद पारित किया जाएगा, ताकि यह कानून का रूप ले सके। जीएसटी कानून एक जुलाई से पूरे देश में लागू होना है। जीएसटी से रियासत को 60 से 70 करोड़ का अतिरिक्त राजस्व मिलेगा।
विज्ञापन


कैबिनेट ने बुधवार को विधेयक के ड्राफ्ट के मंजूरी दे दी। वित्त मंत्री डा. हसीब द्राबू ने कहा कि देश के जीएसटी कानून को रियासत में विस्तार के लिए अलग कानून की जरूरत है। संवैधानिक, प्रशासनिक और वैधानिक रूप से यह जरूरी है। सदन में इन तीनों पहलुओं पर चर्चा होगी।

उन्होंने कहा कि जीएसटी लागू होने से अनुच्छेद 370 पर कोई असर नहीं होगा, क्योंकि रियासत के पास संविधान के तहत अलग कर कानून बनाने का अधिकार है। जम्मू कश्मीर का अलग संविधान भी है। रियासत सरकार जीएसटी के अनुभवों की 5 साल बाद समीक्षा करेगी। द्राबू ने कहा कि अगर जीएसटी लागू नहीं हुआ तो रियासत में कोई व्यापार ठीक तरीके से नहीं चल पाएगा, क्योंकि तब दो तरह के टैक्स हो जाएंगे। जीएसटी वैट का संशोधित रूप है जिसमें कोई टैक्स रियायत नहीं होगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें