फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमरनाथ यात्रा के दौरान होगी अभेध सुरक्षा, चप्पे चप्पे पर होगा कड़ा पहरा

Wed, 07 Jun 2017 08:26 PM IST
amarujala.com- Presented by: श्रेयांश त्रिपाठी
विज्ञापन
सुरक्षा में तैनात जवान - फोटो : File Photo
विज्ञापन
श्री अमरनाथ यात्रा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को चाक चौबंद बनाए रखने के लिए मंदिरों के शहर में अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती शुरू हो गई है। पुलिस विभाग के आला अधिकारी सुरक्षा व्यवस्था के लिए बैठक कर चर्चा भी कर चुके हैं। शहर के विभिन्न इंट्री प्वाइंट पर नाका लगाकर गहन जांच के बाद ही वाहनों को प्रवेश दिया जा रहा है।
विज्ञापन


आपरेशन त्रिनेत्र के सफल प्रयोग से शहर के हर प्रमुख चौक-चौराहों पर सीसीटीवी कैमरों का होना इस बात की तस्दीक करता है कि पुलिस महकमा किसी भी स्थिति से निपटने को तैयार है। एसएसपी डा. सुनील गुप्ता ने कुछ दिन पहले बताया था कि यात्रियों की सुरक्षा के लिए अतिरिक्त पुलिस बल शहर में आ चुका है, बाकी भी जल्द आने को तैयार है।

गौरतलब है कि घाटी के हालात खराब होेने की स्थिति में यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं पर असर पड़ सकता है। घाटी में अशांति का फायदा शरारती तत्व उठा सकते हैं। जम्मू में कई ऐसे महत्वपूर्ण स्थान हैं, जो अति संवेदनशील हैं। बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन, भगवती नगर आधार शिविर, एयरपोर्ट, बाग-ए-बाहु फोर्ट, पीरखो मंदिर या रणवीरेश्वर मंदिर में पुलिस बल की अतिरिक्त तैनाती होगी। 
विज्ञापन


आपरेशन त्रिनेत्र के तहत शहर के चप्पे-चप्पे पर सीसीटीवी कैमरे लगे हैं। इनमें से कुछ सरकारी और कुछ आम लोगों ने लगाए हैं। अवैध पार्किंग पर भी नकेल कसी जाएगी। आगामी दिनों में केंद्र से सुरक्षा बलों की टुकड़ियां जम्मू पहुंच जाएंगी। यात्रा के शुरू होने से पहले लखनपुर से लेकर पवित्र गुफा तक सुरक्षा बलों को तैनाती की तैयारी पूरी कर ली गई है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें