फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू कश्मीर: सौर ऊर्जा प्लांट लगाने के लिए 25 फीसदी सब्सिडी  देगी सरकार

Fri, 02 Dec 2022 10:33 AM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू

सार

केंद्रीय अक्षय ऊर्जा मंत्रालय की ग्रिड कनेक्ट छत सौर ऊर्जा कार्यक्रम के तहत 104 करोड़ की राशि से छत पर लगने पर सौर ऊर्जा प्लांटों को नेट मीटर आधार पर ग्रिड से जोड़ा जाएगा, ताकि घरेलू उपभोक्ताओं को बिजली की जरूरत को पूरा किया जा सके।
विज्ञापन
सोलर पावर - फोटो : File
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा की अध्यक्षता में प्रशासनिक परिषद ने आवासीय भवनों की छतों पर रियायती सौर ऊर्जा प्लांट लगाने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। बीस मेगावाट सौर ऊर्जा उत्पादन के लक्ष्य से इस परियोजना को जम्मू-कश्मीर ऊर्जा विकास एजेंसी, विज्ञान और तकनीकी विभाग कार्यान्वित करेगा। सौर ऊर्जा प्लांट लगाने के लिए प्रदेश सरकार 25 फीसदी की सब्सिडी मुहैया करवाएगी। 

विज्ञापन


केंद्रीय अक्षय ऊर्जा मंत्रालय की ग्रिड कनेक्ट छत सौर ऊर्जा कार्यक्रम के तहत 104 करोड़ की राशि से छत पर लगने पर सौर ऊर्जा प्लांटों को नेट मीटर आधार पर ग्रिड से जोड़ा जाएगा, ताकि घरेलू उपभोक्ताओं को बिजली की जरूरत को पूरा किया जा सके। नई प्रगतिशील निवेश मैत्री नीति से सरकार छत पर सौर ऊर्जा प्लांट लगाने के लिए 25 फीसदी की सब्सिडी मुहैया करवाएगी। 

इस परियोजना को नवंबर 2023 तक पूरा किया जाएगा और यह सभी जिलों में प्रभावी होगी। जम्मू-कश्मीर ऊर्जा विकास एजेंयसी की तरफ से पांच साल तक वेंडर्स के माध्यम से छत पर लगने वाले सौर ऊर्जा प्लांटों की मुफ्त में मरम्मत करवाई जाएगी। बैठक में उपराज्यपाल के सलाहकार राजीव राय भटनागर, मुख्य सचिव अरुण कुमार मेहता भी मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें