फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: बाबा राम सिंह, अमर सिंह के दरबार में माथा टेक लिया आशीर्वाद

विज्ञापन
आरएस पुरा में चहल बिरादरी की मेल में शामिल होने पहुंचे लोग।
विज्ञापन
आरएस पुरा। चहल बिरादरी की अर्द्धवार्षिक मेल वीरवार को गांव राठाना स्थित जय बाबा राम सिंह, जय बाबा अमर सिंह तथा बुआ जी के देवस्थान पर मनाई गई। इसमें जम्मू कश्मीर के अलावा पंजाब, हिमाचल, दिल्ली सहित अन्य राज्यों से बिरादरी के लोगों ने देवस्थान पर परिवार सहित पहुंचकर माथा टेका और कुलदेव का आशीर्वाद प्राप्त किया।
विज्ञापन

देवस्थान पर सुबह बिरादरी के लोगों ने यज्ञ का आयोजन किया। उसके बाद भंडारा भी हुआ, जिसमें बिरादरी के लोगों के अलावा आसपास के लोगों ने भी प्रसाद ग्रहण किया। बिरादरी के जिन सदस्यों की मनोकामनाएं पूर्ण हुई थीं, वह परिवार के सदस्य बैंड बाजों के साथ तथा नाच गाकर देवस्थान पर पहुंचे और परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की।
मौके पर बिरादरी के सदस्य रतन चौधरी, कुलबीर सिंह, राज कुमार, हरभजन सिंह, अवतार सिंह, चरण सिंह, कैप्टन अजीत सिंह, आदि ने बताया कि स्थानीय कमेटी की तरफ से यहां पहुंचने वाले बिरादरी के सदस्यों के लिए बेहतर प्रबंध किए जाते हैं। यहां पर कई दिन पहले ही मेला लगना शुरू हो जाता है, और दूर-दूर से बिरादरी के लोग यहां पहुंचते हैं।

आरएस पुरा में चहल बिरादरी की मेल में शामिल होने पहुंचे लोग।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें