फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kulgam Encounter: सेना को मिली सफलता, कुलगाम में एक और आतंकी मुठभेड़ में ढेर

Wed, 08 May 2024 09:55 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू

सार

दक्षिण कश्मीर के जिला कुलगाम के रेडवानी इलाके में एक बार फिर गोलीबारी शुरू हो गई है। पुलिस के साथ सुरक्षाबल के जवान भी मौजूद हैं। बीते मंगलवार को मुठभेड़ में टॉप कमांडर बासित अहमद डार ढेर हो गया था।
विज्ञापन
कुलगाम में मुठभेड़ - फोटो : एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दक्षिण कश्मीर के कुलगाम जिले के रेडवानी इलाके में सुरक्षाबलों ने बुधवार शाम को एक और आतंकी को मुठभेड़ में मार गिराया। इसके साथ ही सोमवार से जारी इस मुठभेड़ में अब तक तीन आतंकी मारे जा चुके हैं।

विज्ञापन


हालांकि इस दहशतगर्द की शिनाख्त नहीं हुई है। इससे पहले मंगलवार को इस मुठभेड़ में लश्कर के सहयोगी संगठन टीआरएफ का शीर्ष कमांडर बासित अहमद डार और उसका साथी फहीम अहमद बाबा मारा गया था। इलाके में ऑपरेशन अभी जारी है।

सूत्रों के अनुसार, सोमवार रात इलाके में तीन आतंकियों बासित अहमद डार, फहीम अहमद बाबा और मोमिन की मौजूदगी की सूचना के बाद सुरक्षाबलों ने इलाके में ऑपरेशन शुरू किया था।

सोमवार रात से मंगलवार दोपहर तक हुई मुठभेड़ में दो आतंकियों के मारे जाने के बाद सुरक्षाबल इलाके में लगातार तलाशी अभियान चला रहे थे। घर-घर तलाशी के दौरान बुधवार शाम एक घर में छिपे आतंकियों ने सुरक्षाबलों पर फिर फायरिंग शुरू कर दी।सुरक्षाबलों की जवाबी कार्रवाई में एक और आतंकी मारा गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें