जम्मू कश्मीर के डोडा जिले में सोशल मीडिया पेज एडमिन के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है, जिसने झूठी और दुर्भावनापूर्ण सामग्री फैलाकर कई लोगों की प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचाया।
जम्मू और कश्मीर के डोडा जिले में एक सोशल मीडिया पेज के एडमिन के खिलाफ विभिन्न व्यक्तियों की जिंदगी के बारे में झूठी और दुर्भावनापूर्ण सामग्री साझा करने के आरोप में एफआईआर
विज्ञापन
दर्ज की गई है।
यह कार्रवाई भद्रवाह कन्फेशन पेज नाम इंस्टाग्राम अकाउंट के एडमिन के खिलाफ की गई है, जिसके खिलाफ कई पीड़ितों ने शिकायत की थी। उनका आरोप है कि इस पेज ने उनके नामों का उपयोग कर झूठी कहानियां फैलायीं, जिससे उनके व्यक्तिगत जीवन को भारी नुकसान हुआ।
एफआईआर भद्रवाह पुलिस स्टेशन में भारतीय दंड संहिता और सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत दर्ज की गई है। पुलिस ने कहा कि वह इस मामले की सक्रिय रूप से जांच कर रही है और आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार करने की कोशिश कर रही है। पुलिस प्रवक्ता ने कहा ऐसी गतिविधियों में शामिल किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा और जनता से अपील की कि वे ऐसे पेजों का अनुसरण करने से बचें जो विवाद उत्पन्न करने और व्यक्तियों की प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचाने पर आधारित होते हैं।