फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Doda Encounter : डोडा में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़, बच निकले दहशतगर्द, तलाशी अभियान जारी

Tue, 09 Jul 2024 06:20 PM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू

सार

डोडा के पहाड़ी और जंगल से घिरे इलाके में मंगलवार शाम आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ हो गई। दोनों ओर से गोलीबारी हुई।
विज्ञापन
सुरक्षाबल - फोटो : एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जम्मू संभाग के जिला डोडा के पहाड़ी और जंगल से घिरे इलाके में मंगलवार शाम आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ हो गई। दोनों ओर से गोलीबारी हुई। इसी बीच आतंकी बच निकल गए। आतंकियों की तलाश में बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। 

विज्ञापन


सेना के जवानों ने मोर्चा संभाला हुआ है। वहीं, अन्य सुरक्षाबलों की टीमें भी मौके पर पहुंच गई है। इलाके की घेराबंदी की गई है। जानकारी के अनुसार, डोडा जिले की तहसील भंगवा के गांव गादी गार्डन के घने जंगलों के बीच एनकाउंटर शुरू हुआ।  सूत्रों के अनुसार, इस इलाके से कुछ दूर कुछ दिन पहले संदिग्ध देखे गए थे, जिसके बाद से आतंकियों की तलाश के लिए बड़े स्तर पर सर्च ऑपरेशन जारी है। इसी बीच गादी गार्डन के घने जंगलों में आतंकियों की मौजूदगी का पता चला, जिसके बाद मुठभेड़ शुरू हो गई।

इससे पहले सोमवार को आतंकियों ने कठुआ के कंडी क्षेत्र बदनोता में सैन्य वाहन पर घात लगाकर हमला किया था। इस हमले में सेना के पांच जवान बलिदान हुए और पांच घायल हुए। हमले के बाद से आतंकियों की तलाश में जम्मू संभाग के अलग-अलग हिस्सों में तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। खास कर पहाड़ी और जंगली क्षेत्रों में आतंकियों की तलाश की जा रही है। 
विज्ञापन


कठुआ में सर्च ऑपरेशन - फोटो : अनिल कुमार
जिले में सेना के गश्ती दल पर आतंकियों की तरफ से घात लगाकर किए गए हमले में जूनियर कमीशंड अधिकारी (जेसीओ) समेत पांच सैन्यकर्मी बलिदान हो गए। पांच गंभीर रूप से घायल हैं। सुरक्षा बलों ने पूरे इलाके को घेर लिया है। देर रात तक ऑपरेशन जारी रहा। पाकिस्तानी आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद के मुखौटा संगठन कश्मीर टाइगर्स ने हमले की जिम्मेदारी ली है। 

घटना सोमवार दोपहर बाद लगभग साढ़े तीन बजे हुई, जब बिलावर उपजिले में बदनोता के बरनूड इलाके में जेंडा नाले के पास सेना के 22 गढ़वाल राइफल्स के वाहन पर आतंकियों ने हमला किया। सेना का यह वाहन इलाके में गश्त पर था। वाहन में दस जवान सवार थे। आतंकियों ने पहले ग्रेनेड फेंका। इसके बाद अंधाधुंध गोलीबारी शुरू कर दी। दहशतगर्दों की ओर से स्टील बुलेट के इस्तेमाल का शक है। सेना के जवानों ने भी मोर्चा संभालते हुए जवाबी कार्रवाई शुरू की। हमले के बाद आतंकी घने जंगल में भाग निकले। बताया जा रहा है, आतंकी ऊंचाई वाले इलाके में थे। जब तक जवान संभलते, तब तक उन्होंने अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी थी। 

सुरक्षाबल - फोटो : एजेंसी
उधर, सेना के ऑपरेशन में पैरा कमांडो भी शामिल कर लिए गए हैं। उन्हें एयरलिफ्ट कर हमले वाले इलाके में ले जाया गया है। पूरे इलाके की घेराबंदी कर ली और सेना बड़ा ऑपरेशन चलाकर आतंकियों के सफाये की तैयारी में है। हालांकि, शाम को भारी बारिश व धुंध का दौर शुरू हो गया था। घायल जवानों को पीएचसी बदनोता में प्राथमिक उपचार के बाद पठानकोट के सैनिक अस्पताल में भर्ती कराया है। बिलावर से बदनोता मार्ग पर वाहनों की आवाजाही रोक दी है। 

तीन पाकिस्तानी दहशतगर्दों पर शक

हमले में भारी हथियारों से लैस तीन आतंकियों के शामिल होने का अंदेशा है। इनके हाल में सीमापार से घुसपैठ करने का शक है। डीजीपी आरआर स्वैन खुद आतंकियों के खिलाफ अभियान पर नजर बनाए हुए हैं।
आतंकियों ने जहां हमला किया है वह क्षेत्र उधमपुर के बसंतगढ़ इलाके से जुड़ता है। वहां कई मुठभेड़ हो चुकी हैं। माना जा रहा है कि सीमापार से घुसपैठ के बाद आतंकी इसी रास्ते से मैदानी इलाके तक पहुंचते हैं।
विज्ञापन

मोदी 3.0 के पहले महीने में 5 हमले

सीमा पार बैठे आतंकी संगठनों को पीएम नरेंद्र मोदी का तीसरा कार्यकाल रास नहीं आ रहा। मोदी 3.0 के पहले एक महीने में जम्मू कश्मीर में 5 आतंकी हमले हुए हैं। इन पांचों हमलों में 10 नागरिकों की मौत और 5 जवान बलिदान हो गए। खासकर कठुआ में दो बार हमला हुआ। यहां क्लिक कर पढ़ें पूरी खबर..
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें