इस सीट पर भाजपा, पीडीपी और कांग्रेस ने भी मुस्लिम प्रत्याशी उतारा है। पीएम मोदी की पहली चुनावी रैली वाली डोडा सीट पर भी महिलाओं ने पुरुषों को पीछे छोड़ दिया है। डोडा में 75.82 और डोडा वेस्ट में 78.24% महिलाओं ने मत डाले हैं। इस सीट पर पुरुष 69.34 और 73.91 फीसदी तक ही पहुंच पाए।
आतंकवाद के खिलाफ भाजपा का चेहरा बन चुकी शगुन परिहार की किस्तवाड़ सीट पर महिलाओं ने 79.93 फीसदी मत डाले हैं और पुरूष 76.62 तक ही पहुंच पाए। भाजपा के प्रभाव वाली भदरवाह सीट पर भी महिलाएं वहां के पुरुषों से अव्वल रही हैं। महिला प्रत्याशी वाली पैडर नागसेनी में 80.67% मतदान हुआ और यहां महिलाओं ने 80.57 और पुरुषों ने 80.77% मतदान किया।
छह सीटों पर एक भी थर्ड जेंडर मतदाता नहीं
चुनाव आयोग की रिपोर्ट के अनुसार, अनंतनाग, बिजबिहाड़ा, अनंतनाग पूर्व, पहलगाम, कुलगाम और डोडा पश्चिम में एक भी थर्ड जेंडर मतदाता नहीं है। डूरू, डोडा, रामबन और कोकरनाग में थर्ड जेंडर मतदाताओं ने 100 फीसदी मतदान किया है।