फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu Kashmir Election: किस एजेंडे की बात कर रही हैं महबूबा मुफ्ती, भाजपा ने किया सब तितर-बितर

Tue, 03 Sep 2024 02:01 PM IST
निकिता गुप्ता अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू

सार

पीडीपी प्रमुख महबूबा मुफ़्ती ने भाजपा के साथ भविष्य में किसी भी तरह के गठबंधन से इनकार किया है। भाजपा पर जम्मू-कश्मीर के मसले को जटिल करने और अटल बिहारी वाजपेयी की दृष्टि को नकारने का आरोप लगाया।
विज्ञापन
पीडीपी प्रमुख महबूबा मुफ्ती - फोटो : बासित जरगर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पीडीपी प्रमुख महबूबा मुफ़्ती ने भाजपा के साथ किसी भी तरह के गठबंधन को लेकर अपने सख्त रुख को स्पष्ट कर दिया है। उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी ने जम्मू-कश्मीर के मसले के समाधान के लिए भाजपा के साथ हाथ मिलाया था।

विज्ञापन


मुफ़्ती ने आरोप लगाया कि भाजपा ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के दृष्टिकोण को आगे बढ़ाने के बजाय सब कुछ बिखेर दिया है।

उन्होंने अपने बयान में कहा कि बीजेपी के साथ गठबंधन का उद्देश्य जम्मू-कश्मीर के मसले का समाधान था। उन्होंने यह भी बताया कि अगर उन्हें मुख्यमंत्री बनने की इच्छा होती, तो वे कांग्रेस के साथ भी गठबंधन कर सकते थे। मुफ़्ती ने जोर देकर कहा कि उनकी सरकार के तीन वर्षों में साउथ कश्मीर में स्कूलों, कॉलेजों, एम्स और तहसीलों में काफी काम हुआ, जो नेशनल कांफ्रेंस की 50 वर्षों की सरकार में नहीं हुआ था।
विज्ञापन


महबूबा मुफ़्ती ने स्पष्ट किया कि पीडीपी अब भाजपा के साथ किसी भी गठबंधन के लिए तैयार नहीं है और पार्टी अपने दृष्टिकोण और लक्ष्य पर दृढ़ रहेगी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें