जम्मू-कश्मीर के रियासी में विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के लिए 436 पोलिंग स्टेशनों पर सीसीटीवी लगाए जाएंगे और सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं, चुनाव प्रचार आज शाम 6 बजे से बंद हो जाएगा।
विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण की तैयारियों को लेकर जिला निर्वाचन अधिकारी विशेष महाजन ने आज महत्वपूर्ण जानकारी साझा की। उन्होंने बताया कि जिले में कुल 436 पोलिंग स्टेशन हैं, जहां सुरक्षा के मद्देनजर रखते हुए सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। महाजन ने सुरक्षा व्यवस्था की पुष्टि करते हुए कहा, 'सुरक्षा के सभी आवश्यक इंतजाम किए गए हैं ताकि चुनाव प्रक्रिया सुचारू और सुरक्षित रूप से संपन्न हो सके।'
विज्ञापन
इसके साथ ही, उन्होंने बताया कि चुनाव प्रचार आज शाम 6 बजे से बंद हो जाएगा। 'मैंने अलग-अलग नाकों का मुआयना भी किया है, ताकि किसी भी प्रकार की समस्या का समाधान समय पर किया जा सके'। चुनाव की इस प्रक्रिया में नागरिकों की सुरक्षा और निष्पक्षता को प्राथमिकता दी जा रही है, जिससे लोकतंत्र की इस महापर्व को सुरक्षित और सफल बनाया जा सके।