फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू कश्मीर: प्रदेशभर में मनाया जा रहा ईद का त्योहार, उपराज्यपाल ने दी बधाई, देखें तस्वीरें

Tue, 03 May 2022 01:45 PM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू

सार

उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने समेत प्रदेश के कई बड़े नेताओं ने लोगों को बधाई दी। अपने संदेश में उन्होंने कहा कि ईद का त्योहार खुशियां बांटने का होता है। ईद-उल-फितर माह-ए-रमजान के महीने के बाद मनाई जाती है।
विज्ञापन
1 of 9
Jammu Kashmir Eid 2022 - फोटो : अमर उजाला
देशभर में आज ईद-उल-फितर का त्योहार धूमधाम से मनाया जा रहा है। एक महीना रोजा रखने के बाद सोमवार शाम को लोगों को शव्वाल का चांद दिखाई दिया था, जिसके बाद ईद मनाई जा रही है। अलग-अलग मस्जिदों में लोग नमाज अदा कर रहे हैं, साथ ही एक दूसरे से गले मिलकर मुबारकबाद दे रहे हैं। अब लोग सेवइयां बांटकर और खाकर खुशियां मना रहे हैं।

इस मौके पर जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने समेत प्रदेश के कई बड़े नेताओं ने लोगों को बधाई दी। अपने संदेश में उन्होंने कहा कि ईद का त्योहार खुशियां बांटने का होता है। ईद-उल-फितर माह-ए-रमजान के महीने के बाद मनाई जाती है। यह शुभ दिन आपसी सद्भावना को मजबूत करे और प्रदेश की समन्वित संस्कृति में एकता और गर्व की भावना पैदा करे।
 
विज्ञापन

2 of 9
Eid jammu 2022 - फोटो : संजय कुमार
जम्मू व कश्मीर संभाग की विभिन्न मस्जिदों और इबादतगाहों में ईद की नमाज अदा की गई। इबादत को उठे हजारों हाथों ने अमन और तरक्की की दुआएं मांगीं। जम्मू शहर के रेजीडेंसी रोड स्थित ईदगाह में सहित अन्य मस्जिदों में ईद की मुख्य नमाज सुबह अदा की गई।
विज्ञापन

3 of 9
Eid jammu 2022 - फोटो : संजय कुमार
मस्जिदों और इबादतगाहों में सुबह से लोगों का पहुंचना शुरू हो गए। दोनों संभागों में ईद को लेकर मस्जिदों के आसपास सुरक्षा के पुख्ता बंदोबस्त किए गए हैं।

4 of 9
Jammu Kashmir Eid 2022 - फोटो : बासित जरगर
श्रीनगर में हजरतबल दरगाह पर लोगों ने नमाज अदा की। लोगों ने एक दूसरे से गले मिलकर मुबारकबाद दी। साथ ही प्रदेश और देश में अमन-शांति और भाईचारे के लिए दुआ की।
विज्ञापन

5 of 9
Jammu Kashmir Eid 2022 - फोटो : बासित जरगर
नेशनल कॉन्फ्रेंस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व मुख्यमंत्री फारूक अब्दुल्ला भी नमाज अदा करने के लिए हजरतबल दरगाह पहुंचे।
विज्ञापन

6 of 9
Jammu Kashmir Eid 2022 - फोटो : बासित जरगर
नेकां नेता व पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला भी नमाज अदा करने के लिए हजरतबल दरगाह पहुंचे। उन्होंने लोगों को ईद की मुबारक दी और शांति और अमन की दुआ की।
विज्ञापन

7 of 9
Jammu Kashmir Eid 2022 - फोटो : बासित जरगर
अकीदतमंदों ने तय समय पर ईदगाह पर नमाज अदा की। बच्चों एवं बड़ों ने गले मिल कर खुशी जाहिर की।

8 of 9
Jammu Kashmir Eid 2022 - फोटो : बासित जरगर
कश्मीर में मौसम में भी बदलाव देखने को मिला। कहीं हल्की तो कहीं तेज बारिश के बीच इबादतगारों ने अलग-अलग मस्जिदों में नमाज अदा कीं।
विज्ञापन

9 of 9
Jammu Kashmir Eid 2022 - फोटो : बासित जरगर
श्रीनगर में ईद के त्योहार के मौके पर बाजारों में भी रौनक देखी जा रही है। बारिश के बीच लोग छाता लेकर खरीदारी के लिए पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें