फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डोडा: हमले में पूछताछ के लिए तीन को उठाया, ऊंचे पर्वतीय इलाकों में तीन से चार आतंकी छिपे

Wed, 19 Jun 2024 04:39 PM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू कश्मीर

सार

डोडा जिले में हुए दो आतंकी हमलों में पुलिस ने पूछताछ के लिए एक दंपती समेत तीन लोगों को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन
सुरक्षाबल - फोटो : एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पिछले सप्ताह डोडा जिले में हुए दो आतंकी हमलों में पुलिस ने पूछताछ के लिए एक दंपती समेत तीन लोगों को हिरासत में लिया है। इनसे पूछताछ की जा रही है। पुलिस को शक है कि इन लोगों के पास आतंकियों की आवाजाही के बारे सूचना हो सकती है।

विज्ञापन


इस बीच अधिकारियों ने दावा किया है कि जिले के ऊंचे पर्वतीय इलाकों में तीन से चार आतंकियों का एक समूह मौजूद है। यह वही समूह है जिसने इसने दोनों हमलों को अंजाम दिया है।

सूत्रों के अनुसार, हिरासत में लिए गए तीन लोगों में दंपती के अलावा एक किशोर भी शामिल है। इन पर आतंकियों को भोजन उपलब्ध कराने और सुरक्षा बलों को उनकी गतिविधियों की सूचना न देने का संदेह है। सूत्रों ने बताया कि तीनों व्यक्तियों से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन


सेना और पुलिस के सात जवान हुए थे घायल

11 जून की रात भद्रवाह-पठानकोट मार्ग पर छत्रगलां के ऊपरी इलाकों में एक संयुक्त जांच चौकी पर हुए हमले में राष्ट्रीय राइफल्स के पांच जवान और एक विशेष पुलिस अधिकारी (एसपीओ) घायल हो गए थे। इसके बाद गंदोह इलाके के कोटा टॉप गांव में एक तलाशी दल पर आतंकियों की फायरिंग में एसओजी का एक कांस्टेबल घायल हुआ था।

रियासी हमले में हिरासत में लिए गए दंपती से हो रही पूछताछ

सोमवार को रियासी पुलिस ने शिवखोड़ी से लौट रही श्रद्धालुओं की बस पर हुए हमले में सुंदरबनी से एक दंपती को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया था। उनसे मंगलवार को पूछताछ जारी है। दंपती पर हमलावरों की मदद करने का शक है। इस सिलसिले में 50 लोगों को हिरासत में लेकर पहले से ही पूछताछ की जा रही है। पिछले सप्ताह 9 से 11 जून के बीच रियासी, कठुआ और डोडा जिलों में चार आतंकी हमले हुए, जिनमें सीआरपीएफ के एक जवान और दो आतंकियों समेत सहित 10 लोग मारे गए और 50 अन्य घायल हुए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें