डोडा में पुलिसकर्मी से राइफल लेकर भागने वाले शख्स को एसओजी की टीम ने बुधवार को जंगली इलाके में धर-दबोचा है। एसओजी के जवानों ने उसे पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया है।
जम्मू संभाग के जिला डोडा में पुलिसकर्मी से राइफल लेकर भागने वाले शख्स को एसओजी की टीम ने बुधवार को जंगली इलाके में धर-दबोचा है। एसओजी के जवानों ने उसे पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया है। उसके पास से राइफल भी जब्त कर ली गई है। मामले में आरोपी से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
पुल डोडा इलाके से एक एसपीओ की सरकारी एके-47 राइफल और वाहन लेकर एक युवक मंगलवार की देर रात फरार हो गया। इलाके से कुछ दूर जगरोट भल्ला के पास वाहन खड़ा मिला है। एसएसपी जावेद इकबाल ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि मोहम्मद रफी नामक युवक एसपीओ का राइफल लेकर भाग गया।
बताते हैं कि एसपीओ सफदर हुसैन अपने वाहन (जेके06ए 3268) के साथ पुल डोडा इलाके में था। उसके साथ ट्रोन तह गांव निवासी मोहम्मद रफी भी था। गाड़ी में सर्विस राइफल भी पड़ी थी। इसी दौरान वह एसपीओ का वाहन हथियार के साथ लेकर फरार हो गया।
विज्ञापन
गांव के सरपंच रियाज अहमद जरगर ने वीडियो जारी कर मोहम्मद रफी से अपील की है कि घर में तेरी मां, बीवी और तीन बच्चे हैं। उनके बारे में सोचकर लौट आओ। हालांकि, देर रात तक उसका सुराग नहीं लग पाया।
तलाशी अभियान के दौरान गाड़ी बरामद कर ली गई। मोहम्मद रफी बंदूक के साथ जंगली इलाके में जा छिपा। देर रात तक तलाशी अभियान जारी रहा। सुबह की किरणों के साथ ही एक बार फिर सर्च ऑपरेशन शुरू हुआ। इसी बीच एसओजी के जवानों को मोहम्मद रफी को पकड़ने में सफलता मिली। वह राइफल लेकर क्यों भागा, पुलिस की जांच कर रही है।