फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

J&K: छुट्टी पर जा रहे जवानों की सुरक्षा को लेकर बनाया जा रहा है मास्टर प्लान, अब नहीं होगा बाल बांका

Mon, 30 Jul 2018 08:15 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू कश्मीर पुलिस के महानिदेशक ने कहा कि छुट्टियों पर जाने वाले सुरक्षाकर्मियों की सुरक्षा को लेकर एडवाइजरी पर सोच विचार किया जाएगा। उन्होंने उम्मीद जताई कि ज्यादा से ज्यादा युवा खेल कूद में भाग लेकर नाम रोशन करेंगे। वहीँ उन्होंने कहा कि वह आतंकवाद की राह पर निकले युवाओं से वापिस मुख्यधारा में लौटने की अपील करते हैं।
विज्ञापन

 
श्रीनगर के टीआरसी ग्राउंड में 16वें मार्टियर्स फुटबॉल टूर्नामेंट के फाइनल मैच के बाद पत्रकारों से बात करते हुए जम्मू कश्मीर पुलिस के महानिदेशक डॉ एसपी वैद ने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि आगे भी ऐसी खेल सरगर्मियां जारी रहेंगी और हम चाहते हैं कि ज्यादा से ज्यादा बच्चे इन खेलों में भाग लें, अपनी सेहत बनाएं और साथ ही अपनी रियासत और देश का नाम रोशन करें। वहीँ आए दिन छुट्टियों पर गए सुरक्षाकर्मियों की हो रही हत्याओं को लेकर पूछे गए सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि सुरक्षाकर्मियों की सुरक्षा को लेकर एडवाइजरी पर सोच विचार किया जाएगा।
 
पिछले डेड महीने में 115 युवाओं के आतंकवाद में शामिल होने की रिपोर्ट को लेकर पूछे गए सवाल के जवाब में डीजीपी ने कहा, “कुछ वापिस भी आ रहे हैं”। उन्होंने कहा कि हम नहीं चाहते कि हिंसा भड़के। अच्छा यही है कि बच्चे गलत रास्ते को न अपनाएं, इसलिए जो वापिस आए हैं उनका मैं स्वागत करता हूं और जो बाकी हैं उनको भी उनके अभिभावकों के ज़रिए अपील करता हूं कि वो दहशतगर्दी का रास्ता छोड़ दें।
विज्ञापन

 
गौरतलब है कि श्रीनगर में पिछले कुछ दिनों से लगातार जारी नाकों पर तलाशी और कुछ कासो को लेकर पूछे गए एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि अभी तक किसी प्रकार के आतंकी हमले का इनपुट नहीं है उनके पास।
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें