पुंछ में सोमवार को उस समय अफरा-तफरी का माहौल बन गया जब रसोई गैस की सप्लाई देने आई एक गाड़ी में सिलेंडर विस्फोट हो गया। अचानक हुए तेज धमाके से आसपास के लोग सहम गए।
जम्मू संभाग के जिला पुंछ में सोमवार को उस समय अफरा-तफरी का माहौल बन गया जब रसोई गैस की सप्लाई देने आई एक गाड़ी में सिलेंडर विस्फोट हो गया। अचानक हुए तेज धमाके से आसपास के लोग सहम गए। मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। मामला पुंछ नगर के मोहल्ला सराय में हुआ। गनीमत यह रही कि इस विस्फोट में किसी प्रकार का कोई बड़ा नुकसान नहीं हुआ।
विज्ञापन
हालांकि सिलेंडर में विस्फोट से उसका ऊपरी हिस्सा उखड़ गया। इसमें विस्फोट के कारण का भी पता नहीं चल पाया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि जिस प्रकार से धमाका हुआ, उससे बड़ा नुकसान हो सकता था। अगर आग लग जाती तो आसपास खड़ी गाड़ियां और घर इसकी चपेट में आ सकते थे। सिलेंडर में विस्फोट का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। इसमें पता चल रहा है कि विस्फोट जोरदार था।