फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवाओं ने बिखेरी गोजरी और बक्करवाली संस्कृति की छटा

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। जम्मू विश्वविद्यालय के जनरल जोरावर सिंह सभागार में बुधवार को दो दिवसीय सांस्कृतिक जनजातीय महोत्सव का आगाज हुआ। इसमें जम्मू-कश्मीर के अलग-अलग जिलों के दूरदराज इलाकों से आए कलाकारों ने गोजरी, बक्करवाली गीतों और नृत्य की प्रस्तुति देकर अपनी संस्कृति की छटा बिखेरी। कार्यक्रम में उप राज्यपाल मनोज सिन्हा के साथ सलाहकार फारूक खान, प्रमुख सचिव अरुण कुमार मेहता और जनजातीय मामलों के सचिव शाहिद इकबाल चौधरी मुख्य अतिथि रहे।
विज्ञापन

कुलगाम से आए जनजातीय सुमदाय के युवाओं ने चल गुज्जरा दा बां पकड़ लै, अबो देख तमाशा सारा, गुज्जरे दा सोटी दा गीत.. पर नृत्य प्रस्तुत कर खूब वाहवाही लूटी। आजादी के अमृत महोत्सव के तत्वावधान में स्वतंत्रता सेनानी बिसरा मुंडा के जन्मदिवस को समर्पित कार्यक्रम का उद्देश्य जनजातीय युवाओं को अपनी कला का प्रदर्शन करने का मौका देना है। जनजातीय मामलों के सचिव शाहिद इकबाल चौधरी ने बताया कि इस समुदाय के करीब एक लाख लोगों ने बीते 10 दिन में इस प्रकार के कार्यक्रमों में हिस्सा लेकर अपनी संस्कृति को उजागर किया है। कलाकार और शोधार्थी भी अपनी संस्कृति को जीवित रखने के लिए अथक प्रयास कर रहे हैं। प्रदेश प्रशासन की ओर से विशेष रूप से इस समुदाय के विकास के लिए कार्यक्रम करवाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें