फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर : सीआरपीएफ कर्मी ने सर्विस राइफल से खुद को मारी गोली, 15 दिन के भीतर तीसरे सैन्य कर्मी ने की खुदकुशी  

Sun, 19 Dec 2021 06:06 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर

सार

गांदरबल जिले में सीआरपीएफ कर्मी ने गोली मारकर आत्महत्या कर ली।वह उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर के रहने वाले थे। आत्महत्या के कारणों का पता लगाया जाता है। 
विज्ञापन
मध्यप्रदेश के झाबुआ में तैनात प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्य कश्मीर के गांदरबल जिले में सीआरपीएफ कर्मी ने खुद की सर्विस राइफल से गोली मारकर खुदकुशी कर ली। पुलिस ने बताया कि गुंड सीआरपीएफ कैंप में तैनात 118 बटालियन के कर्मी देवनाथ यादव (41) ने ड्यूटी के दौरान खुद की सर्विस राइफल से रविवार की सुबह गोली मार ली। गोली की आवाज सुनते ही साथी मौके पर पहुंचे तो उन्होंने देवनाथ को खून से लथपथ गिरे पड़े देखा। उसे तत्काल पास के अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस के अनुसार देवनाथ उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर का रहने वाला था। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 

विज्ञापन


रामबन में मेजर और कुपवाड़ा में हवलदार ने इस सप्ताह कर ली थी आत्महत्या 
कुपवाड़ा में सोमवार 13 दिसंबर को सैन्य कैंप के अंदर हवलदार ने गोली मारकर आत्महत्या कर ली। उसकी पहचान शिंदे संदीप अर्जुन के तौर पर हुई है। वह द्रंग्यारी चौकीबल में तैनात थे। यह घटना सुबह 4:30 बजे की है। जब शिंदे ने अपनी सर्विस राइफल से खुद को गोली मार ली। उन्हें अन्य जवान श्रीनगर के सैन्य अस्पताल ले ले गए जहां उन्होंने दम तोड़ दिया।

एक सैन्य अधिकारी ने बताया कि इस घटना के कारणों का पता लगाया जा  रहा है। इस बारे में केस  दर्ज कर लिया गया है। इससे एक दिन पहले रविवार 12 दिसंबर को रामबन में कंपनी कमांडर की जिम्मेदारी संभालने वाले मेजर ने सर्विस राइफल से गोली मारकर आत्महत्या कर ली थी। 
विज्ञापन


23 राष्ट्रीय राइफ्ल्स की अल्फा कंपनी की महू बल पोस्ट पर तैनात मेजर की पहचान परविंदर सिंह पुत्र रशपाल सिंह निवासी प्रियदर्शनी विहार नई दिल्ली के रूप में हुई। । पुलिस ने संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि शनिवार रात साढ़े दस बजे मेजर परविंदर सिंह की आत्महत्या की सूचना दी गई। मेजर परविंदर 23 आरआर में पिछले दिनों ही कंपनी कमांडर बनाए गए थे। रात को अपने क्वार्टर में उन्होंने एके राइफल से खुद को गोली मार ली। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें