मुंबई इंडियंस व केकेआर का हिस्सा रहे हैं रसिक
जम्मू-कश्मीर के कुलगाम के रहने वाले रसिक सलाम डार पहले भी आईपीएल में दो टीमों का हिस्सा रह चुके हैं। डार इस साल कोलकाता नाइट राइडर्स के साथ जुड़े थे। उन्हें दुबई में आईपीएल 2024 मिनी नीलामी से पहले कोलकाता नाइट राइडर्स ने रिलीज किया था। उनके पास आईपीएल में ज्यादा अनुभव नहीं था, लेकिन सफेद गेंद वाली क्रिकेट में जम्मू-कश्मीर के लिए एक असाधारण घरेलू सीजन के साथ टीमों ने मिनी-नीलामी 2024 के दौरान उन पर दांव खेला है। रसिक ने हाल में सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में छत्तीसगढ़ के खिलाफ 6 विकेट लिए थे।
रसिक का सफर - दाएं हाथ के तेज गेंदबाज रसिक डार इंडियन प्रीमियर लीग में मुंबई इंडियंस और कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए खेल चुके हैं। आईपीएल 2019 में मुंबई में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ डेब्यू किया। यह पहला मैच कठिन रहा और 4 ओवर में उनका गेंदबाजी आंकड़ा 0/42 रहा। वह पहली गेम में एक भी विकेट लेने में असफल रहे और डेब्यू गेम के बाद मौका नहीं मिला। लीग में एक और गेम पाने के लिए दो साल तक इंतजार किया। 2022 की मेगा ऑक्शन में कोलकाता नाइट राइडर्स ने डार पर सिर्फ 20 लाख खर्च किए। केकेआर के लिए दो मैच खेले, पर उन्हें कोई विकेट नहीं मिला। रसिक ने अभी तक तीन आईपीएल मैचों में 8 ओवर फेंके हैं और 70 रन दिए हैं, पर एक भी विकेट नहीं मिला है। डार ने टी20 प्रारूप में जम्मू-कश्मीर के लिए 15 मैच खेल कर 15 विकेट लिए हैं।