फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर: कोविड प्रोटोकॉल की उड़ीं जमकर धज्जियां, लोगों ने खरीद लिया कई दिनों का राशन

Fri, 30 Apr 2021 02:20 PM IST
करिश्मा चिब न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू

सार

लॉकडाउन से पहले बाजारों में जुटी भीड़, सामाजिक दूरी दरकिनार।

 
विज्ञापन
किराना स्टोर - फोटो : pti
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

84 घंटे के लॉकडाउन से पहले वीरवार शाम तक लोगों ने खाद्य सामग्री समेत अन्य जरूरी वस्तुओं की खरीदारी कर ली। सड़कों पर यातायात जाम से लेकर राशन, फल, सब्जी समेत शराब आदि की दुकानों और रेहड़ियों पर भारी भीड़ जुटी। इस दौरान लोगों ने सामाजिक दूरी का ध्यान तक नहीं रखा। कोविड प्रोटोकॉल की जमकर धज्जियां उड़ती नजर आईं।

विज्ञापन


 गांधीनगर में वीरवार सुबह सात बजे से ही हायर सेकेंडरी बाल स्कूल के बाहर लगने वाली सब्जी मंडी, नई बस्ती सब्जी मंडी, सतवारी सब्जी मंडी में लोगों की भीड़ जुट गई। लोगों ने कई दिनों की सब्जी और फल एक साथ खरीद लिए। राशन की दुुकानों पर दालें, आटा, चावल, खाद्य तेल खरीदने के लिए भी दिन भर भीड़ जुटी रही।

लोगों को यह भी जानकारी नहीं थी कि जरूरी सेवाओं, जिसमें फल, सब्जी और राशन की दुकानों को मोहल्लों व आवासीय कॉलोनियों में सुबह छह से दस बजे तक खुला रखने की अनुमति होगी। सब्जी खरीदने आई महिला सुनीता सिंह का कहना था कि सोमवार तीन मई तक कोविड कर्फ्यू लग रहा है।
विज्ञापन


ऐसे में घर परिवार वालों को फल, सब्जी, राशन की जरूरत रहेगी, इसलिए कई दिन का राशन एक साथ डलवाना लोगों की मजबूरी है। राजेश गुप्ता का कहना था कि कोरोना संक्रमण जिस तेजी से फैल रहा है, भविष्य में क्या होगा कोई बता नहीं सकता, इसलिए घर में जरूरी पदार्थों का भंडारण करना लोगों की मजबूरी है।

यह भी पढ़ें- जम्मू-कश्मीर में कोरोना कर्फ्यू में इन सेवाओं में मिलेगी छूट, शादियों में जाने के लिए कार्ड आवश्यक
 
शराब की दुकानों के बाहर भी लगी रहीं लंबी कतारें
शराब की दुकानों के बाहर भी सुबह से ही भारी भीड़ रही। दोपहर तक लंबी कतारें लग गईं। शराब खरीदने लोग देर शाम तक आते रहे। ज्ञान चंद, रमेश और सुधीर ने बताया कि लॉकडाउन के कारण खाद्य सामग्री समेत अन्य सामग्री की मांग बढ़ गई है। दुकानें खुली हैं तो सारा सामान जुटा लिया है। जरूरत पड़ने पर लॉकडाउन में सामान नहीं मिलता, पुलिस भी तंग करती है।
विज्ञापन


कार्यालयों, बैंकों में भी जरूरी काम करवाने पहुंचे लोग
लोग कार्यालयों में भी जरूरी काम करवाने पहुंचे। नगर निगम में भी जन्म प्रमाणपत्र और अन्य दस्तावेज बनवाने को लिए भीड़ जुटी। इसी तरह बैंकों में भी लोग पहुंचे। दोपहर तक लंबी लाइनें लगीं रहीं। पैसा निकालने के लिए एटीएम के बाहर भी लाइनें लगी रहीं। इसी तरह पेट्रोल पंप और अन्य जगहों में भी काम व्यस्त रहा। देर शाम को लोग सब्जियों की खरीददारी करते दिखे। शाम छह बजे दुकानों के आगे खूब भीड़ रही। ब्रेड और अन्य सामग्री भी लोगों ने ज्यादा खरीदी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें