फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना का असर: जम्मू विश्वविद्यालय में रोस्टर पर बुलाया जाएगा नॉन टीचिंग स्टाफ

Fri, 30 Apr 2021 01:10 PM IST
करिश्मा चिब न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू

सार

टीचिंग स्टाफ को प्रत्येक सत्र के छात्रों और शोधार्थियों की ऑनलाइन पढ़ाई को सुचारू रूप से देखरेख करने के लिए कहा गया है।
विज्ञापन
जम्मू विश्वविद्यालय - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोरोना महामारी से बिगड़ते हालात के बीच जम्मू विश्वविद्यालय का नॉन टीचिंग स्टाफ  संबंधित अधिकारियों की देखरेख में घर बैठकर ऑनलाइन काम कर रहा है। अब एक मई से नॉन टीचिंग स्टाफ  को रोस्टर पर विश्वविद्यालय में आकर ऑफलाइन काम करने के निर्देश मिले हैं।

विज्ञापन


विश्वविद्यालय प्रशासन ने हाल ही में जारी अधिसूचना में बताया कि ऑनलाइन काम नहीं हो पा रहा। सभी विभागों के अध्यक्ष और नियंत्रक अधिकारी कोविड एसओपी का पालन करते हुए नॉन टीचिंग स्टाफ को ऑफलाइन काम करवाने के लिए लगातार रोस्टर पर विवि में बुलाएंगे।

यह भी पढ़ें- जम्मू-कश्मीर: लॉकडाउन से कारोबार हो रहा बुरी तरह प्रभावित, दुकानदार परेशान
विज्ञापन


ऑफलाइन काम करने वाले कर्मचारियों की हाजिरी का भी मूल्यांकन किया जाएगा। सभी कर्मचारियों को हर वक्त मोबाइल फोन ऑन रखने के लिए कहा गया है। कर्मियों के लिए विश्वविद्यालय में सैनिटाइजर के साथ तमाम सुविधाएं मुहैया करवाई जाएंगी।
विज्ञापन


टीचिंग स्टाफ को प्रत्येक सत्र के छात्रों और शोधार्थियों की ऑनलाइन पढ़ाई को सुचारू रूप से देखरेख करने के लिए कहा गया है। इसके अलावा विश्वविद्यालय की नई गाइडलाइन समय-समय पर जारी होती रहेंगी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें