अब जम्मू में भी कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों को देखते हुए मास्क पहनना अनिवार्य कर दिया गया है। इसे लेकर जम्मू जिला प्रशासन ने निर्देश जारी किया है। इससे पहले कोविड के वर्तमान हालात को ध्यान में रखते हुए प्रदेश के पांच जिलों किश्तवाड़, रामबन, बांदीपोरा, गांदरबल और श्रीनगर में मास्क अनिवार्य कर दिया गया है।
प्रदेश में मंगलवार को जबरदस्त उछाल के साथ तीन माह बाद 333 संक्रमित मामले मिले। कोरोना के अधिकांश मामले स्थानीय स्तर के हैं, यानी सामुदायिक स्तर पर संक्रमण का प्रसार बढ़ रहा है।