जम्मू कश्मीर में सक्रिय मामले बढ़कर 1402 पहुंच गए हैं। जीएमसी जम्मू में कई संक्रमित मरीजों को उपचार दिया जा रहा है। कोविड विशेषज्ञों के अनुसार सामुदायिक स्तर पर बड़ी संख्या में लोग संक्रमित हैं, लेकिन कोविड टीकाकरण के कारण संक्रमण का प्रभाव कम है, जिससे अधिकतर पीड़ित खुद ही कुछ दिन में ठीक हो रहे हैं। सरकार की ओर से 18 से अधिक आयु वर्ग में निशुल्क एहतियाती कोविड टीके की खुराक भी शुरू की गई है।
दिन संक्रमित मामले
19 जुलाई 333
18 जुलाई 152
17 जुलाई 203
16 जुलाई 224
15 जुलाई 149
14 जुलाई 165
रामबन के कार्यालयों व स्कूलों में बिना मास्क प्रवेश नहीं
कोविड-19 के प्रसार को रोकने के लिए उपायुक्त ने मंगलवार को चेनानी नाशरी और बनिहाल वंजिकुंड सुरंगों के प्रवेश बिंदुओं पर रैपिड एंटीजन टेस्ट के अलावा सभी सरकारी कार्यालयों, स्कूलों और कॉलेजों में मास्क पहनना अनिवार्य कर दिया है। यदि लोग ऐसा नहीं करेंगे तो उन्हें जिले भर के सरकारी कार्यालयों, स्वास्थ्य संस्थानों, बैंकों, वित्तीय संस्थानों आदि में प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी। इसके अलावा जिले के शैक्षिक, तकनीकी संस्थानों के सभी प्रमुखों को भी मास्क पहनाना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।