फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu Kashmir Corona Update: प्रदेश में कोरोना छह नए मामले मिले, 16 जिलों में कोई केस नहीं

Mon, 28 Mar 2022 01:59 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू

सार

जम्मू कश्मीर में कोरोना के छह नए मामले मिले हैं। श्रीनगर जिले में दो, जम्मू जिले में दो और पुलवामा और कुलगाम में एक, एक नया मामला आया है। आठ जिलों में कोरोना का कोई सक्रिय मरीज भी नहीं है।
विज्ञापन
जम्मू में कोरोना जांच करती स्वास्थ्य कर्मी। - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केंद्र शासित प्रदेश जम्मू कश्मीर में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस संक्रमण के छह नए मामलों की आधिकारिक पुष्टि हुई है। कुल बीस में से 16 जिलों में कोई नया मामला नहीं आया है। केवल श्रीनगर जिले में दो, जम्मू जिले में दो और पुलवामा और कुलगाम में एक, एक नया मामला आया है। वहीं, आठ जिलों में कोरोना का कोई सक्रिय मरीज भी नहीं है।

विज्ञापन


कोरोना मुक्त हुए आठ जिलों में जम्मू संभाग में राजौरी, सांबा, किश्तवाड़, पुंछ, रामबन और रियासी जिला शामिल हैं। वहीं, कश्मीर में गांदरबल और शोपिया जिला कोरोना मुक्त हो गया है। प्रदेश में सक्रिय मामलों की संख्या केवल 134 ही रह गई हैं। पिछले 24 घंटो के दौरान 31274 कोरोना टेस्ट किए गए हैं। इनमें से केवल छह लोगों की रिपोर्ट ही पॉजिटिव पाई गई हैं।  

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें