फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना अपडेट: प्रदेश में 452 नए संक्रमित मिले, कश्मीर से 358 मामले

Tue, 09 Aug 2022 02:27 PM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू

सार

प्रदेश में 452 नए संक्रमित मिले, जिसमें कश्मीर से 358 मामले हैं। श्रीनगर में 113 नए संक्रमित मिलने के साथ सक्रिय मामलों का आंकड़ा बढ़कर 1487 पहुंच गया है।
विज्ञापन
जम्मू में कोरोना की जांच - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पिछले कुछ दिनों के मुकाबले सोमवार को जम्मू कश्मीर में कोविड मामलों में गिरावट रही। प्रदेश में 452 नए संक्रमित मिले, जिसमें कश्मीर से 358 मामले हैं। श्रीनगर में 113 नए संक्रमित मिलने के साथ सक्रिय मामलों का आंकड़ा बढ़कर 1487 पहुंच गया है। हालांकि अधिकांश मामले अधिक गंभीर नहीं हैं और पीड़ित घरों पर ही आइसोलेट रहकर ठीक हो रहे हैं। प्रदेश में 5045 सक्रिय मामले मौजूद हैं। 

विज्ञापन


बारामुला में 143 नए संक्रमित मामले मिले हैं। इसके अलावा बडगाम में 13, पुलवामा में 23, कुपवाड़ा में 23, गांदरबल में 10, कुलगाम में 16, जम्मू में 59, उधमपुर में 11 मामले मिले हैं। मामलों में गिरावट के साथ प्रदेश के कुछ जिले कोविड मुक्त की ओर बढ़ रहे हैं। जिला रियासी में 6 और शोपियां में 9 ही सक्रिय मामले हैं। प्रदेश में अब तक 4776 लोगों की कोविड से मौत हो चुकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें