फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर: स्पोर्ट्स काउंसिल में प्रतिनियुक्ति पर तैनात होंगे कोच, खेल विभाग ने चिन्हित किए कई लोग

Tue, 10 Aug 2021 10:16 PM IST
करिश्मा चिब न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू

सार

स्पोर्ट्स काउंसिल में खेल प्रशिक्षकों के चयन के लिए विभिन्न विभागों में स्पोर्ट्स से जुड़े लोगों को किया जाएगा तैनात।
विज्ञापन
जम्मू-कश्मीर स्पोर्ट्स काउंसिल - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जम्मू-कश्मीर स्पोर्ट्स काउंसिल में खेल प्रशिक्षकों की कमी को पूरा करने के लिए खेल विभाग प्रतिनियुक्त पर खेल प्रशिक्षकों को तैनात करने जा रहा है। खेल विभाग ने पुलिस, सेना सहित अन्य विभागों में खेल से जुड़े लोगों को चिन्हित किया है। चिन्हित लोगों के विभागों को पत्र लिखकर उन्हें प्रतिनियुक्ति पर खेल विभाग में भेजने को कहा गया है।

विज्ञापन


इसके साथ ही पुराने अनुभवी खिलाड़ियों की भी सेवाएं ली जाएंगी, ताकि खिलाड़ियों को बेहतर प्रशिक्षण मिले सके। विभिन्न विभागों में स्पोर्ट्स कोटे के तहत नियुक्त कर्मचारी वहां पर खेल की बजाय अन्य विभागीय कामकाज में लगे हैं। इससे उनके अनुभव और प्रशिक्षण का उपयुक्त लाभ नहीं लिया जा पा रहा है। ऐसे में इन कर्मचारियों को प्रतिनियुक्ति पर विभाग के साथ जोड़ा जा रहा है।

यह भी पढ़ें- जम्मू-कश्मीर: श्रीनगर के लाल चौक से ग्रेनेड के साथ एक आतंकी गिरफ्तार, जांच जारी
विज्ञापन


इसके तहत इन विभागों को पत्र लिखा गया है और विभागीय प्रक्रिया शुरू भी हुई है। इन प्रशिक्षकों को स्पोर्ट्स काउंसिल में तैैनात किया जाएगा। इसके साथ भारतीय खेल प्राधिकरण (साई) के कोच को भी बुलाया जा रहा है। स्पोटर्स काउंसिल में 88 प्रशिक्षकों के पद स्वीकृत है, जिसमें 45 पद ही भरे हैं। कुश्ती, तीरंदाजी, वेटलिफ्टिंग जैसे खेलों में कोच ही नहीं है, जिससे खेल प्रभावित हो रहा है।
विज्ञापन


हमने पुलिस, सेना सहित अन्य विभागों में खेल से जुड़े लोगों को चिन्हित किया है। इन लोगों को प्रतिनियुक्ति के आधार पर स्पोर्ट्स काउंसिल के साथ जोड़ा जाएगा। जल्द ही इस प्रक्रिया को पूरा किया जाएगा। इससे स्पोर्ट्स काउंसिल में कोच की कमी पूरी होगी। पूर्व और अनुभवी खिलाड़ियों की भी सेवाएं ली जाएंगी। - आलोक कुमार, प्रमुख सचिव, युवा सेवा और खेल विभाग

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें