फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu Kashmir: सीएम उमर अब्दुल्लाह की अमित शाह से आज मुलाकात, राज्य का दर्जा बहाली पर होगी चर्चा

Wed, 18 Dec 2024 10:37 AM IST
निकिता गुप्ता अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू

सार

मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला आज केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से मुलाकात करेंगे, जिसमें राज्य का दर्जा बहाली और अन्य प्रमुख मुद्दों पर चर्चा होगी।

विज्ञापन
उमर अब्दुल्ला, मुख्यमंत्री, जम्मू-कश्मीर - फोटो : X / @OmarAbdullah
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला बुधवार को केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से मुलाकात कर राज्य का दर्जा शीघ्र बहाल करने सहित कई प्रमुख मुद्दों पर चर्चा कर सकते हैं। मुख्यमंत्री का पद संभालने के बाद से उमर की गृहमंत्री के साथ यह दूसरी बैठक होगी। अपनी पहली मुलाकात के दौरान सकारात्मक आश्वासन मिला था।

विज्ञापन


पहले आश्वासन मिला था कि केंद्र सरकार जल्द से जल्द राज्य का दर्जा बहाल करने के अपने वादे को पूरा करेगी। केंद्र सरकार ने बार-बार राज्य का दर्जा बहाल करने के लिए अपनी प्रतिबद्धता का आश्वासन दिया है। इस पर कुछ नहीं हो पाया है। गृहमंत्री के साथ अपनी मुलाकात के दौरान उमर राज्य के दर्जे के अलावा दोहरे नियंत्रण के प्रशासनिक मुद्दों पर भी चिंता जता सकते हैं। जम्मू-कश्मीर में व्यापार को बढ़ावा देने पर भी मंथन हो सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें