जम्मू कश्मीर में सोमवार को 2234 कोरोना के संदिग्ध लोगों को निगरानी में लिया गया। अब तक कोरोना संक्रमण, उनके संपर्क और विदेश यात्रा से जुड़े मामलों में 315386 लोगों को निगरानी में लिया जा चुका है।
इसमें 38643 लोगों को घर पर क्वारंटीन, 4545 को अस्पताल में आइसोलेशन, 25 को अस्पताल में क्वारंटीन, 45093 को घर पर सर्विलांस लिया गया है। इसमें 226893 लोगों ने सर्विलांस अवधि को पूरा कर लिया है।
अब तक 459703 सैंपल में से 448876 की रिपोर्ट निगेटिव आई है। कुल 10827 संक्रमित मामलों में 4545 सक्रिय हैं। जिसमें 789 जम्मू संभाग और 3756 कश्मीर संभाग से हैं। अब तक जम्मू संभाग से 1526 और कश्मीर संभाग से 4569 संक्रमित मरीज स्वस्थ हो चुके हैं।