फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

J&K किश्तवाड़ हत्याकांड: कर्फ्यू में दो घंटे की मिली ढील, लोगों ने खरीदा जरूरत का सामान

Sun, 04 Nov 2018 01:45 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
bjp jammu - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
आतंकी हमले में भाजपा प्रदेश सचिव और उनके भाई की हत्या के बाद वीरवार रात से लगाए कर्फ्यू में शनिवार दोपहर को सवा दो घंटे के लिए ढील मिलने पर लोगों ने राहत की सांस ली। लोगों ने घरों से बाहर निकल कर जरूरत का सामान खरीदा। समय समाप्त होने के बाद फिर से शहर में कर्फ्यू लग गया। शनिवार को किश्तवाड़ में कहीं पर भी प्रदर्शन की सूचना नहीं मिली।
विज्ञापन


भाजपा नेता व उनके भाई की हत्या के बाद तनाव बनने पर किश्तवाड़ में कर्फ्यू लगा दिया गया था। इसके बाद से लोग घरों में बंद होकर रह गए थे। किश्तवाड़ के बिगड़े हालात को लेकर सरकार, प्रशासन व राजनीतिक दलों की संयुक्त बैठक शनिवार को दोपहर के समय हुई। इसमें सभी ने हालात को सामान्य करने के लिए कर्फ्यू में ढील पर जोर दिया। इस पर प्रशासन ने दोपहर ढाई बजे से सवा चार बजे तक ढील देने का आदेश जारी कर दिया।

कर्फ्यू में ढील 45-45 मिनट के लिए तीन चरणों में दी गई। इन तीन चरणों में पूरे शहर को राहत प्रदान की गई। ढील मिलने के एलान के बाद दोपहर ढाई बजे दुकानें खुल गईं और काफी संख्या में लोग जरूरत का सामान लेने के लिए घरों से बाहर निकले। इस दौरान सेना ने पूरे शहर में सुरक्षा के कड़े प्रबंध कर रखे थे। कर्फ्यू में ढील से पहले पूरे शहर में सेना ने फ्लैग मार्च किया। इस दौरान कड़ी सुरक्षा रही। कर्फ्यू में ढील को आज भी जारी रखा जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें