फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

J&K: जम्मू-कश्मीर विधानसभा का जल्द होगा डिजिटलीकरण, बचेगा करोड़ो रुपये का खर्च

Sat, 13 Aug 2022 03:07 PM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू

सार

जम्मू कश्मीर में विधानसभा के कामकाम का पूरी तरह से डिजिटलीकरण का काम जल्द शुरू होगा। विधानसभा के कामकाज का डिजिटलीकरण होने से पर्यावरण संरक्षण के अलावा पेपर वर्क में होने वाले करोड़ो रुपये के खर्च की भी बचत हो सकेगी।
विज्ञापन
Paperless Working
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विधानसभा सचिव और राष्ट्रीय ई विधान परियोजना की प्रदेश अध्यक्ष रेणु महाजन ने कहा कि जम्मू कश्मीर में विधानसभा के कामकाम का पूरी तरह से डिजिटलीकरण का काम जल्द शुरू होगा। रेणु महाजन ने विधानसभा व संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ राष्ट्रीय ई विधान परियोजना के तहत जम्मू कश्मीर विधानसभा में जारी कार्य की समीक्षा करते हुए यह बात कही। 

विज्ञापन


उन्होंने कहा, विधानसभा के कामकाज का डिजिटलीकरण होने से पर्यावरण संरक्षण के अलावा पेपर वर्क में होने वाले करोड़ो रुपये के खर्च की भी बचत हो सकेगी। उन्होंने कहा उपराज्यपाल मनोज सिन्हा विधानसभा के डिजिटलीकरण में गहन रुचि ले रहे हैं। 

इस अवसर पर कई अधिकारियों ने सचिव को पुरानी विधानसभा भवन के बजाय नई विधानसभा ईमारत में डिजिटलीकरण परियोजना पर काम करने का सुझाव दिया। बैठक में विधि विभाग के विशेष सचिव मनोज पंडिता, सूचना तकनीकी विभाग के अतिरिक्त सचिव डॉ. राजिंद्र कुमार खजूरिया, एनआईसी के अधिकारी मोहम्मद सलीम खान आदि भी मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें