फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

J&K Election: भाजपा ने जारी की उम्मीदवारों की एक और सूची, नौशेरा से लड़ेंगे प्रदेश अध्यक्ष रविंदर रैना

Mon, 02 Sep 2024 07:37 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू

सार

बता दें कि जम्मू-कश्मीर में विधानसभा चुनाव का पहला चरण 18 सितंबर को, दूसरा 25 सितंबर को और तीसरा एक अक्टूबर को होगा। वोटों की गिनती आठ अक्टूबर को होगी।

 
विज्ञापन
भाजपा प्रदेश रविंद्र रैना - फोटो : एक्स/भाजपा जम्मू कश्मीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा उम्मीदवारों की एक और सूची सोमवार को जारी की। इसमें छह उम्मीदवारों के नामों का एलान किया है। पार्टी ने प्रदेश अध्यक्ष रविंदर रैना को नौशेरा से उम्मीदवार घोषित किया है।

विज्ञापन




 

पार्टी ने लाल चौक से इंजी. ऐजाज हुसैन, ईदगाह से आरिफ राजा, खानसाहिब से डॉ. अली मोहम्मद मीर, चरार-ए-शरीफ से जाहिद हुसैन, नौशेरा से रविंदर रैना और राजौरी से विबोध गुप्ता को उम्मीदवार घोषित किया है।

इससे पहले कांग्रेस ने भी आज अपने छह उम्मीदवारों के नामों का एलान किया। पार्टी ने सेंट्रल शाल्टेंग से तारिक हमीद कर्रा, रियासी से मुमताज खान, श्री माता वैष्णो देवी से भूपेंद्र जामवाल, रजौरी से इफ्तकार अहमद, थन्नामंडी से शब्बीर अहमद खान और सुरनकोट से मोहम्मद शाहनवाज चौधरी को उम्मीदवार घोषित किया गया है।

विज्ञापन

बता दें कि जम्मू-कश्मीर में विधानसभा चुनाव का पहला चरण 18 सितंबर को, दूसरा 25 सितंबर को और तीसरा एक अक्टूबर को होगा। वोटों की गिनती आठ अक्टूबर को होगी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें