फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu Election: भाजपा के 50+ के लक्ष्य को पाने के लिए ये है प्लान, आरएसएस और सहयोगियों ने बनाई रणनीति

Sat, 31 Aug 2024 02:00 PM IST
शाहरुख खान अमित कुमार, अमर उजाला, जम्मू

सार

भाजपा के पचास प्लस का लक्ष्य पाने में आरएसएस और सहयोगी संगठन जुटे हुए हैं। अनुच्छेद 370 निरस्त होने के बाद बदले जम्मू-कश्मीर की तस्वीर दिखाई जा रही है।
विज्ञापन
Jammu Election - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जम्मू विधानसभा चुनाव में भाजपा के पचास प्लस के लक्ष्य को पाने के उसके सहयोगी संगठन भी जुट गए हैं। ये संगठन नुक्कड़ नाटक, स्किट, पर्चा वितरण, रैली, बैठकें, चाय पर चर्चा और युवा चौपाल कार्यक्रमों से लोगों के बीच राष्ट्रवाद जगाएंगे। इसके साथ ही अनुच्छेद 370 के निरस्त होने के बाद बदले जम्मू-कश्मीर की तस्वीर भी दिखाएंगे।
विज्ञापन


बीते दिनों राष्ट्रीय स्वयं सेवक (आरएसएस) की जम्मू के केशव भवन में हुई बैठक में भाजपा के सहयोगी संगठनों को चुनाव में विभिन्न जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के एक वरिष्ठ पदाधिकारी ने बताया कि सितंबर के पहले सप्ताह से जम्मू-कश्मीर के विश्वविद्यालयों और कॉलेजों में मतदाता जागरूक अभियान शुरू किया जा रहा है।

लाखों युवाओं को राष्ट्रवाद विचारधारा से जोड़ने का लक्ष्य रखा गया है। प्रत्येक जिले के लिए बनाई गई हैं टीमें जागरूकता अभियान में पाकिस्तान समर्थक एजेंडों का विरोध किया जा रहा है। खासतौर पर पहली बार बने युवा मतदाताओं का राष्ट्रवाद पर ध्यान केंद्रित किया जाएगा। इस अभियान के लिए प्रत्येक जिले में 20 से 30 कार्यकर्ताओं की टीमें बनाई गई हैं। 
विज्ञापन


वहीं, विश्व हिंदू परिषद (विहिप) भी अपने स्तर पर राष्ट्रवाद का प्रचार कर रही है। संगठन के एक वरिष्ठ पदाधिकारी ने बताया कि चुनाव में किसी विशेष पार्टी के पक्ष में वोट मांगने के बजाय हमें राष्ट्र वाद का प्रचार करने को कहा गया है। इसमें मोदी सरकार की उपलब्धियों को गिनाया जा रहा है। इसी तरह आरएसएस की ओर से नियमित बैठकों में राष्ट्रवाद पर रणनीति बनाई जा रही है।
Trending Videos

वरिष्ठ नेताओं को कई जिलों के चुनाव की जिम्मेदारी सौंपी
प्रदेश भाजपा की ओर से विधानसभा चुनाव के लिए वरिष्ठ नेताओं को कई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। पार्टी की ओर से विभिन्न क्षेत्रों में यह जिम्मेदारियां देकर चुनाव प्रबंधन को मजबूत बनाया जा रहा है। पार्टी चुनाव में 50 प्लस के लक्ष्य को लेकर काम कर रही है।
 

त्रिकुटा नगर स्थित पार्टी मुख्यालय में वीरवार को सह प्रभारी जम्मू कश्मीर भाजपा आशीष सूदन और महासचिव (संगठन) अशोक कौल ने प्रभारियों और प्रकोष्ठ प्रभारियों के साथ बैठक कर विधानसभा चुनाव की तैयारी की समीक्षा की। इस दौरान वीनू खन्ना को चुनाव कार्यालय प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

इसी तरह अभिजीत जसरोटिया को सोशल मीडिया प्रभारी, रजनी सेठी को भाजपा संगठनात्मक जिला किश्तवाड़ की देखरेख करने, बलदेव सिंह बिलावरिया को भाजपा संगठनात्मक जिला डोडा की देखरेख करने, एडवोकेट अभिनव शर्मा को भाजपा संगठनात्मक जिला रियासी की, वेद प्रकाश को भाजपा संगठनात्मक जिला अखनूर की देखरेख करने को कहा है। 

 

नारायण सिंह, केशव दत्त, अमर सिंह भाजपा संगठनात्मक जिला सांबा की जिम्मेदारी संभालेंगे। विनय गुप्ता, रवि बख्शी भाजपा संगठनात्मक जिला जम्मू उत्तर की जिम्मेदारी संभालेंगे। प्रदीप शर्मा पुंछ और मेंढर की जिम्मेदारी संभालेंगे। संजीत शर्मा को बसोहली का जिला प्रभारी बनाया गया है। मनमोहन सिंह और कैप्टन शोभा राम को अखनूर का जिला प्रभारी बनाया गया है।

 

लोजपा प्रदेश में चुनाव लड़ने की तैयारी में
लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) जम्मू-कश्मीर में विधानसभा चुनाव लड़ने की तैयारी में है। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष रफीक मलिक ने वीरवार को कहा कि लोजपा की जम्मू-कश्मीर इकाई ने विधानसभा चुनाव लड़ने की अपनी इच्छा और तैयारी से अवगत करा दिया है।
 

इस संबंध में राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष अरविंद कुमार वाजपेयी एक सितंबर को जम्मू-कश्मीर का दौरा कर रहे हैं। इस दौरान वह जम्मू-कश्मीर इकाई के संभावित उम्मीदवारों के साथ बैठक कर जम्मू-कश्मीर में विधानसभा चुनाव लड़ने पर निर्णय ले सकते हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें